फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पांच साल बाद कलेजे के टुकड़ों

पांच साल बाद कलेजे के टुकड़ों

Tue, 05 Dec 2017 12:19 AM IST
Updated Tue, 05 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
पांच साल बाद कलेजे के टुकड़ों
पांच साल बाद कलेजे के टुकड़ों
विज्ञापन

से मिली मां तो छलक पड़ा प्यार
रायबरेली। पांच साल के लंबे फासले के बाद एक मां सोमवार को अपने बच्चों से मिली तो उसका प्यार छलक पड़ा। मां व बच्चों की दूरी को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने खत्म की और उन्हें मिला दिया। पति-पत्नी के पारिवारिक विवाद के चलते मां व बच्चे एक दूसरे से दूर हो गए थे। अपने बच्चों से मिलकर खुशी से लबरेज महिला का कहना था कि उसे भरोसा था कि विधिक सेवा प्राधिकरण उसकी यह इच्छा जरूर पूरी करेगा।

प्राधिकरण के सचिव अभिषेक उपाध्याय ने बताया कि लालगंज कस्बे की रहने वाली शालिनी का विवाह फतेहपुर जिले के बाबूगंज निवासी सत्यराम के साथ वर्ष 2000 में हुआ था। कुछ सालों बाद पति-पत्नी में विवाद हो गया, जिसके चलते शालिनी अपने मायके आ गई। बच्चे उसके पति के ही साथ ही रहे। शालिनी ने 2012 में रायबरेली की अदालत में दहेज उत्पीड़न व भरण पोेषण के लिए मुकदमा दाखिल कर दिया। इस दौरान मां ने अपने पुत्र व पुत्री से मिलने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन पति ने बच्चों से मिलने नहीं दिया। इस पर महिला ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की मदद मांगी। इस पर प्राधिकरण ने दोनों पक्षों में मध्यस्थता प्रक्रिया चलाई और पति को बच्चों के साथ आने का निर्देश दिया। इस पर मां व उसके दो बच्चों को मिलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed