{"_id":"59554ea44f1c1bb65b8b45fa","slug":"41498762916-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू वैन पान की गुमटी में घुसी, मासूम समेत दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू वैन पान की गुमटी में घुसी, मासूम समेत दो घायल
Updated Fri, 30 Jun 2017 02:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैन पान की गुमटी में घुसी, मासूम समेत दो घायल
खीरों (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के खीरों के कस्बा में गुरुवार दोपहर एक अनियंत्रित वैन पान की गुमटी में घुस गई, जिससे उसमें बैठी एक महिला तथा एक अबोध बालिका गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने वाहन चालक को पकड़ कर खीरों पुलिस के हवाले कर दिया। कानपुर नगर की रहने वाली उमा वर्मा (35) ने बताया कि उसके पति त्रिलोकी नाथ कानपुर में राजगीरी का काम करते हैं। वह अपनी दो बेटियों शालू वर्मा (18) और कशिश (11) के साथ अपने मायके खीरों आई थी। कस्बा खीरों में उसके भाई राजेश उर्फ लाला की पान की दुकान है। गुरुवार की दोपहर अपनी भतीजी अंशिका (1) को लेकर उसी दुकान के सामने बैठी थी। इसी दौरान तिवारिन खेड़ा निवासी वैन चालक सूरज लापरवाही के साथ वाहन चलाते हुए आया और दुकान की गुमटी में जोरदार ठोकर मार दी। इससे गुमटी टूट गई और वह तथा उसकी गोद में बैठी भतीजी अंशिका घायल हो गई। थानाध्यक्ष खीरों संजय सिंह ने बताया कि वाहन के साथ चालक को हिरासत में ले लिया गया है। मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।