फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   4.50 facilities to farmers, now we will make wheat weigh at home

4.50 किसानों को सहूलियतें, अब घर बैठे कराएंगें गेंहू की तौल

Fri, 05 Jun 2020 01:12 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2020 01:12 AM IST
विज्ञापन
4.50 facilities to farmers, now we will make wheat weigh at home
रायबरेली। सरकारी गेहूं खरीद केंद्रों पर किसानों के न पहुंचने के कारण खरीद पिछड़ गई है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए अब शासन ने सीधे किसानों के घरों से गेहूं की खरीद कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए मोबाइल क्रय केंद्र संचालित किए गए हैं।
विज्ञापन

सूचना मिलने के बाद टीम किसानों के घर पर पहुंचकर गेहूं की तौल कराएगी। इसके लिए एजेंसियों के अधिकारियों और कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इस व्यवस्था का लाभ जिले के 4.50 लाख किसानों को मिलेगा।
विज्ञापन

जिले में गेहूं खरीद के लिए 67.300 हजार मीट्रिक टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के सापेक्ष अब तक मात्र 26.676 हजार मीट्रिक टन गेहूं ही खरीदा जा सका है। लक्ष्य का करीब 40 प्रतिशत ही खरीद होने के कारण लक्ष्य पूरा होने की उम्मीद नहीं लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां तक किसान खरीद केंद्रों पर गेहूं लेकर नहीं पहुंच रहे हैं। शासन ने मामले में गंभीर रुख अपनाते हुए मोबाइल क्रय केंद्र संचालित करने के आदेश दिए हैं। जानकारी मिलते ही एजेंसियां किसानों के घर पहुंचकर गेहूं की तौल सरकारी रेट पर करेंगी।
इस व्यवस्था से किसानों को खरीद केंद्र के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। दिए गए नंबरों पर गेहूं की तौल कराने की सूचना किसानों को देनी होगी। सूचना मिलने के बाद क्रय केंद्र की टीम किसानों के घर पहुंचकर गेहूं की तौल कराएगी।
तौल करानी है तो इन नंबरों पर दें जानकारी
अधिकारी का नाम मोबाइल नंबर
जिला खाद्य विपणन अधिकारी 7839565136
जिला प्रबंधक पीसीएफ 8765984347
सहायक निबंधक सहकारिता 7007948127
जिला प्रबंधक आवश्यक वस्तु निगम 9554024671
क्षेत्रीय विपणन अधिकारी 9415458931
मोबाइल गेहूं खरीद केंद्र संचालित करने के साथ ही विभाग ने नियंत्रण कक्ष की स्थापना भी कर दी है। नियंत्रण कक्ष के मोबाइल नंबर 9450249802 या 7607487827 नंबरों पर भी गेहूं की बिक्री की अर्जी कर सकते हैं। कंट्रोल रूम को सूचना मिलने के बाद संबंधित एजेंसी को खरीद के लिए किसान के घर भेजा जाएगा।

गेहूं खरीद के लक्ष्य को पूरा कराने के लिए शासन ने मोबाइल गेहूं क्रय केंद्रों की स्थापना की है। जानकारी होते ही टीम किसानों के घर पहुंचकर तौल कराएगी। इस व्यवस्था में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना होगा।- सौरभ यादव, डिप्टी आरएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed