फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   39 employees leave CHC at 3:30 pm, everyone's salary will be stopped

साढ़े तीन बजे सीएचसी छोड़कर चले गए 39 कर्मचारी, सभी का वेतन रुकेगा

Thu, 17 Oct 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
39 employees leave CHC at 3:30 pm, everyone's salary will be stopped
रायबरेली-हरचंदपुर। स्वास्थ्य सेवाओं की बानगी लेने के लिए हरचंदपुर सीएचसी पहुंचे एसीएमओ डॉ. एसके चक को भारी मनमानी मिली। अपराह्न साढ़े तीन बजे ही अस्पताल के 39 कर्मचारी घर चले गए थे।
विज्ञापन

इसमें 20 नियमित और 19 संविदा कर्मचारी शामिल हैं। मामले में एसीएमओ ने सभी गैरहाजिर मिले स्वास्थ्य कर्मचारियों व डॉक्टरों से स्पष्टीकरण मांगने के साथ ही वेतन रोकने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

उन्होंने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. एपी सिंह के पेच भी कसे। उनसे भी इस संबंध में जवाब देने के आदेश दिए। बुधवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे एसीएमओ डॉ. चक हरचंदपुर सीएचसी पहुंचे। एसीएमओ के पहुंचते ही अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां कुल 51 स्वास्थ्य कर्मियों में मौके पर मात्र 12 कर्मचारी ही मिले। 39 कर्मचारी बिना किसी सूचना के ही छुट्टी होने से काफी पहले ही चले गए। एसीएमओ के छापे में सुशील कुमार कटियार, दिनेश कुमार, गरिमा मिश्रा, माधुरी, मालती, ऊषा, चंदा, फूलमती, सुनील कुमार, रामकिशोर, अजय, दिनेश, शिव बहादुर सहित 39 कर्मचारी गैरहाजिर मिले।
एसीएमओ ने सभी को कारण बताओ नोटिस देने के साथ ही वेतन रोकने के आदेश दिए। साथ ही अन्य कार्रवाई के लिए सीएमओ को निरीक्षण रिपोर्ट भेज दी। अस्पताल में मनमानी पकड़ में आने के बाद उन्होंने सीएचसी के अधीक्षक को भी फटकार लगाई।

उन्होंने अपना जवाब देने के आदेश दिए। एसीएमओ डॉ. एसके चक ने बताया कि सुबह 10 से शाम चार बजे तक सीएचसी में सभी स्टाफ को रहना चाहिए।
अधीक्षक की लापरवाही के कारण ही 51 में 39 कर्मचारी अस्पताल से चले गए। सभी को वेतन रोकने के साथ ही स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए गए हैं। जवाब आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed