फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   डबल ट्रैक पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाएंगे सीआरएस

डबल ट्रैक पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाएंगे सीआरएस

Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
डबल ट्रैक पर हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाएंगे सीआरएस
रायबरेली। लखनऊ-वाराणसी मार्ग पर श्रीराज नगर से उतरेटिया तक रेल लाइन दोहरीकरण पूरा हो चुका है, जिस पर ट्रायल लेने के लिए महकमे के मुख्य संरक्षा आयुक्त शैलेश कुमार पाठक हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाएंगे।
विज्ञापन



सीआरएस की हरी झंडी मिलते ही श्रीराज नगर से उतरेटिया के बीच दोनों ट्रैकों पर ट्रेनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। हालांकि अभी डीजल इंजन चालित ट्रेनें ही चलेंगी, क्योंकि इस रेल खंड पर अभी विद्युतीकरण का कार्य पूरा नहीं हो सका है।
विज्ञापन



आरवीएनएल के अफसरों का कहना है कि 23 अप्रैल को उतरेटिया से श्रीराज नगर तक डबल रेलवे लाइन का निरीक्षण सीआरएस करेंगे।


निरीक्षण सुबह उतरेटिया स्टेशन से शुरू होगा। सीआरएस मोटर ट्राली से निरीक्षण के लिए निकलेंगे और मोहनलालगंज, कनकहा, निगोहा होते हुए श्रीराज नगर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसके बाद वह हाईस्पीड पर विशेष रेलगाड़ी से ट्रैक का ट्रायल लेंगे। रेल विकास निगम लिमिटेड के मुख्य परियोजना अधिकारी (सिविल) जयंत चौधरी ने सीआरएस के ट्रायल के दौरान हाईस्पीड ट्रेन दौड़ाए जाने को देखते हुए सतर्कता के संबंध में विशेष निर्देश जारी किए हैं।


अब पटरी पर लौटेगा ट्रेनों का संचालन
श्रीराज नगर से उतरेटिया तक डबल लाइन के काम की वजह से करीब एक पखवारे से ट्रेनों का संचालन बिगड़ा हुआ है। पहले प्री-नान इंटरलाकिंग, फिर नान इंटरलाकिंग की अनुमति लिए जाने के कारण लखनऊ-वाराणसी और लखनऊ-प्रयागराज रूट पर चलने वाली ज्यादातर गाड़ियां निरस्त हैं।


कई गाड़ियों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। मंगलवार को ट्रायल के बाद ट्रेनों का संचालन पटरी पर लौटने की उम्मीद है। आरवीएनएल के सीपीओ जयंती चौधरी ने बताया कि सीआरएस के निरीक्षण के बाद निरस्त ट्रेनों का आवागमन प्रारंभ हो सकेगा। यात्रियों को डबल रेल लाइन की सुविधा का लाभ भी मिल सकेगा।


अगले महीने पूरा होगी इलेक्ट्रिक रेल लाइन
लखनऊ-वाराणसी रेल लाइन पर तीसरे चरण के लिए होने वाले विद्युतीकरण कार्य में एक महीने का समय लगेगा। तीसरे चरण में श्रीराज नगर से उतरेटिया तक विद्युतीकरण होना है, जहां डबल लाइन पर काम कराया जाएगा।



डबल लाइन तैयार हो चुकी है, जिसके ट्रायल के बाद बिजली के तारों की वायरिंग का काम एक महीने में पूरा किया जाएगा। आरवीएनएल के प्रबंधक जगन्नाथ मिश्र ने बताया कि श्रीराज नगर से उतरेटिया तक विद्युतीकरण का काम एक महीने बाद पूरा होगा और फिर सीआरएस की निगरानी में ट्रायल लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed