फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   जल्द शुरू होगी 10 बेड की पीडियाट्रिक आईसीयू

जल्द शुरू होगी 10 बेड की पीडियाट्रिक आईसीयू

Thu, 19 Jul 2018 12:51 AM IST
Updated Thu, 19 Jul 2018 12:51 AM IST
विज्ञापन
जल्द शुरू होगी 10 बेड की पीडियाट्रिक आईसीयू
जल्द शुरू होगी 10 बेड की पीडियाट्रिक आईसीयू
विज्ञापन



रायबरेली। ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अपर मुख्य सचिव व जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तेखारुद्दीन ने बुधवार को दौरे के दूसरे दिन सबसे पहले जिला अस्पताल जाकर पीडियाट्रिक आईसीयू के लिए तैयार भवन की गुणवत्ता की जांच की।


निर्माण इकाई पैकफेड के इंजीनियरों के काम पर संतोष जताते हुए उन्होंने सीएमओ को जल्द ही आईसीयू शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सीएमओ से आईसीयू में बच्चों के इलाज के बारे में पूरी जानकारी ली।
विज्ञापन



जिले के नोडल अधिकारी मो. इफ्तेखारुद्दीन ने पीड्रियाट्रिक आईसीयू का निर्माण कराने वाली निर्माण इकाई के सहायक अभियंता एके सिंह ने निर्माण के बारे में जानकारी ली। उन्हें बताया गया कि करीब 69 लाख रुपये की लागत से भवन का निर्माण कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसमें एकसाथ 10 बच्चों को भर्ती करके इलाज किया जा सकेगा। डॉक्टर व स्टाफ के लिए अलग से ड्यूटी रूम बनाया गया है।


मो. इफ्तेखारुद्दीन ने सीएमओ डॉ. डीके सिंह से आईसीयू के बारे में पूरी जानकारी लेने के बाद जल्द ही इसे शुरू कराने के आदेश दिए। इस मौके पर सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed