फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   वोटर लिस्ट ने दी वोटरों को दगा, नहीं कर पाए मताधिकार

वोटर लिस्ट ने दी वोटरों को दगा, नहीं कर पाए मताधिकार

Thu, 30 Nov 2017 01:02 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
वोटर लिस्ट ने दी वोटरों को दगा, नहीं कर पाए मताधिकार
वोटर लिस्ट से नाम गायब, नहीं डाल पाए वोट
विज्ञापन

रायबरेली। एक नगर पालिका और आठ नगर पंचायतों में हुए नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी खुलकर सामने आई। नायब गायब होने से तमाम मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर सके। गुस्साए मतदाताओं ने हंगामा किया और फिर घरों को लौट गए। यह समस्या सिर्फ नगर पालिका क्षेत्र नहीं, बल्कि आठ नगर पंचायतों में भी रही।
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग का कर्मचारी राजेंद्र सिंह इंदिरा नगर में सी-466 में रहता है। हर बार की तरह वह अपनी पत्नी आरती और मां मनकेश्वरी के साथ मतदान करने के लिए उर्मिला स्कूल स्थित बूथ पर पहुंचे, लेकिन नाम न होने पर इंदिरा नगर चौकी के पास स्थित बूथ पर मतदान करने गए। यहां भी नाम नहीं मिला। बताया गया कि फिरोजगांधी कॉलेज जाओ। वहां भी मतदाता सूची में नाम न होने के कारण मतदान न कर पाने के कारण मायूस लौट गए। वोटर आरती ने बताया कि हर बार चुनाव में वह अपने मताधिकार का प्रयोग करती थीं लेकिन इस बार सूची से नाम ही गायब हो गया है। परची भी इस बार घर नहीं आई है।
विज्ञापन

जिला विकास कार्यालय में कार्यरत कर्मचारी केबी सिंह और उनके परिवार को सात लोग इस बार मतदान से वंचित रह गए हैं। वोट डालने के लिए पहुंचे तो पूरे परिवार का नाम सूची से गायब मिला। हर्ष नगर महानंद निवासी केबी सिंह का कहना है कि मतदाता सूची में पूरे परिवार के सदस्यों का नाम शामिल नहीं है। स्टेट बैंक के कर्मचारी प्रदीप कुमार भटनागर भी मतदान नहीं कर पाए हैं। परिवार के साथ मतदान करने के लिए पहुंचे तो पता चला कि परिवार के अन्य सदस्यों का नाम सूची में शामिल है, लेकिन उनका नाम नहीं है। इसी तरह जेल गार्डेन रोड के बब्बी शुक्ला समेत कई अन्य लोगों के नाम लिस्ट से गायब रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 32 के एक वोटर ने मतदान न कर पाने से आहत चकमिर्जापुर बेलीगंज निवासी रामसेवक ने राज्य निर्वाचन आयोग को शिकायतीपत्र भेजकर मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने की मांग की है। इसी तरह नगर पंचायत क्षेत्रों में भी भारी तादाद में वोटरों के नाम वोटर लिस्टों से गायब रहे। मतदान केंद्र जीजीआईसी में भी वोटर लिस्ट में नाम न होने के कारण लोग मायूस हुए। आनंद तिवारी, विपिन कुशवाहा, धनंजय सिंह बिना वोट डाले ही घरों को लौटे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed