फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   30 बिल्डरों को नोटिस, भवन सील करने की चेतावनी

30 बिल्डरों को नोटिस, भवन सील करने की चेतावनी

Wed, 22 Nov 2017 01:03 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
30 बिल्डरों को नोटिस, भवन सील करने की चेतावनी
अवैध निर्माण करा रहे 30 बिल्डरों को नोटिस
विज्ञापन

रायबरेली। मानकों को ताक पर रखकर निर्माण कराने वाले 30 बिल्डरों को आरडीए ने नोटिस देकर भवनों को सील करने की चेतावनी दी है। बिल्डरों को सात दिन के अंदर भवनों से संबंधित नक्शे और अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराने के आदेश दिए गए हैं।
आरडीए की लापरवाही के कारण शहर में अवैध निर्माण हो रहे हैं। दर्जन बड़े भवन तैयार भी हो गए हैं, लेकिन आरडीए की ओर से उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा सकी है। डीएम के निर्देश पर अवर अभियंताओं ने अपने-अपने जोन में हो रहे अवैध निर्माणों को चेक किया। मानकों के विपरीत निर्माण मिलने पर निर्माण का चालान कर दिया गया है। शहर के 30 बिल्डरों को नोटिस देकर उनके भवनों को सील करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता आरडीए एके राय ने बताया कि सिविल लाइन के होटल मिड-वे के संचालक अजय सिंह, घंटाघर निवासी मो. तौफीक, मोनू, इंदिरा नगर निवासी राहुल अग्रवाल, निराला नगर निवासी रेनू सिंह, आजाद नगर निवासी मो. जिब्राइल, मुशीगंज निवासी रामेश्वर, एकता विहार निवासी शिव बहादुर, शिवाजी नगर निवासी राजेश्वरी देवी, क्षमा शुक्ला, चतुर्भजपुर निवासी राजेश प्रधान, सर्वोदय नगर निवासी बृजेश शुक्ला, ताडतल्ला निवासी नीलेश जाधव, सोनिया नगर निवासी प्रमोद कुमार, बरईपुर निवासी जगदीश अवस्थी, हरिश्चंद्र, राजरानीपुरम निवासी संजय यादव समेत 30 बिल्डरों को नोटिस देकर सात दिन में जवाब देने के आदेश दिए गए हैं। दस्तावेज उपलब्ध न कराने पर भवनों को सील किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब नोटिसों पर होगी अवैध निर्माण की रंगीन फोटो
रायबरेली। शहर में हो रहे अवैध निर्माण की जांच करने के बाद ही अवर अभियंता अब बिल्डरों को नोटिस दे सकेंगे। अब तक दफ्तर में बैठकर ही नोटिस भेज दिया जाता था, लेकिन अब अवैध निर्माण की रंगीन फोटो लगाकर नोटिस दिया जाएगा। डीएम व आरडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार खत्री के निर्देश पर नोटिस पर फोटो चस्पा की जा रही है। आरडीए के अधिशासी अभियंता एके राय ने बताया कि डीएम ने नोटिस पर अवैध निर्माणों की रंगीन फोटो लगाने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed