फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   गणपति राखो मेरी लाज भजन पर झूमे भक्त

गणपति राखो मेरी लाज भजन पर झूमे भक्त

Mon, 04 Sep 2017 12:16 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
गणपति राखो मेरी लाज भजन पर झूमे भक्त
गणपति राखो मेरी लाज... पर झूमे भक्त
विज्ञापन

रायबरेली। छोटी बाजार में शनिवार रात गणपति महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शाम को आरती और फिर रात्रि जागरण का कार्यक्रम हुआ। इसमें पंडाल सुंदर एवं आकर्षक झांकियों के माध्यम से सजाया गया। कार्यक्रम में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। गणपति रखो मेरी लाज... भजन पर भक्त झूम उठे।

एक के बाद एक कलाकारों के भजनों पर भक्त रातभर झूमते रहे। इसके अलावा गणपति बप्पा मोरिया के गगनभेदी नारों से पांडाल गूंज उठा। महिला-पुरुष एवं बच्चे सबने आस्था की डुबकी लगाई एवं भक्ति रस गीतों का आनंद लिया। दिनेश चंद्र कक्कड़ ने बताया गणपति पूजन का शुभारंभ वर्ष 1975 में स्व. प्रकाश कक्कड़ ने किया था। तब से निरंतर यह पूजा जारी है। इस गणेश प्रतिमा स्थापना से प्रेरणा लेकर शहर में लगभग दो दर्जनों से अधिक स्थानों पर लोग गणपति महराज की स्थापना करते हैं। उन्होंने बताया कि 5 सितंबर को भगवान गणपति की विसर्जन शोभा यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सई नदी के राजघाट तट पर पहुंचेगी, जहां धूमधाम से मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। इस अवसर पर अभिषेक कक्कड़, मोहित अग्रवाल, सुमित पांडेय, प्रखर चौरसिया, साधना, रुचि, पुष्पा, अंजली चौधरी आदि भक्तगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed