{"_id":"598620794f1c1bd7058b463f","slug":"31501962361-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटोही, गणपति स्वीट्स समेत कई दुकानों पर छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटोही, गणपति स्वीट्स समेत कई दुकानों पर छापा
Updated Sun, 06 Aug 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूध बर्फी, छेना और पेड़ा के नमूने भरे
रायबरेली। एफएसडीए की टीम ने शनिवार को बटोही, गणपति स्वीट्स समेत कई दुकानों पर छापा मारकर दूध, बर्फी, छेना और पेड़ा के नमूने भरे। इन नमूनों को जांच के लिए भेजा गया। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी तिवारी की अगुवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अंजली सिंह, स्वाती सिंह ने शहर में बटोही स्वीट्स से दूध की बर्फी, फायर बिग्रेड स्थित गणपति स्वीट्स से खोवा व छेना का नमूना भरा। सिविल लाइंस स्थित लालजी स्वीट्स से बर्फी का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी रमाशंकर पटेल ने महराजगंज के आर्य नगर से लल्लू के यहां से सॉस का नमूना भरा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितिन कुमार ने पूरे मालिन सुल्तानपुर रोड स्थित सुरेश कुमार मोदनवाल की दुकान से कालाजाम का नमूना लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र कुमार ने राही बाजार से राकेश कुमार यादव की दुकान से पेड़ा, न्यू सुमिरन स्वीट्स मुंशीगंज से पेड़ा और खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण शुक्ला ने घुरवारा में राकेश कुमार साहू की दुकान से छेना मिठाई का नमूना भरा। ब्यूरो