फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   308 forms distributed for 175 firecracker stalls; lottery today

Raebareli News: 175 पटाखा दुकानों के लिए 308 फॉर्म बांटे, लॉटरी आज

Wed, 04 Nov 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Wed, 04 Nov 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
308 forms distributed for 175 firecracker stalls; lottery today
रायबरेली। दिवाली पर तीन दिन के लिए लगने वाली पटाखे की अस्थायी दुकानों के लाइसेंस के लिए मंगलवार को गहमागहमी के बीच कलेक्ट्रेट में फॉर्म बांटे गए। शहर में चार स्थानों पर लगने वाली पटाखे की 175 दुकानों के लिए 308 लोगाें ने आवेदनपत्र लिए। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस बल को तैनात किया गया। देरशाम तक सभी आवेदनों को जमा कराया गया। बुधवार को जरूरत पड़ने पर लॉटरी के माध्यम से दुकानों का आवंटन होगा।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह से ही फॉर्म लेने के लिए कलेक्ट्रेट स्थित शस्त्रागार के बाहर आवेदन पत्र लेने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। एक-एक करके शस्त्र लिपिक प्रदीप कुमार सिंह ने 308 लोगों को आवेदनपत्र दिया। फॉर्म लेने के लिए लोगों की लंबी लाइन देखने को मिली। इस बार जीआईसी, आईटीआई और गोराबाजार मैदान में 50-50 पटाखा दुकानें लगेंगी, जबकि मुंशीगंज में 25 दुकानें लगाई जाएंगी। बुधवार को लॉटरी के बाद दुकानदारों का चयन किया जाएगा। सिटी मजिस्ट्रेट राम अवतार ने बताया कि शहर में चार स्थानों पर पटाखे की 175 अस्थायी दुकानें लगेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed