फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   3006 people arrived from Ludhiana and Vadodara, 1400 Home Quarantines of Rae Bareli

लुधियाना व बड़ोदरा से 3006 लोग पहुंचे, रायबरेली के 1400 होम क्वारंटीन

Wed, 13 May 2020 10:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
3006 people arrived from Ludhiana and Vadodara, 1400 Home Quarantines of Rae Bareli
रायबरेली। पंजाब के लुधियाना और गुजरात के बड़ोदरा से 3006 लोगों को लेकर दो ट्रेनों बुधवार को रायबरेली रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसमें लुधियाना से आए 1400 प्रवासी श्रमिक जिले के रहने वाले हैं। थर्मल स्क्रीनिंग के बाद सभी को होम क्वारंटीन करा दिया गया। इसके अलावा बड़ोदरा से आए 1713 लोगों को पूर्वांचल और पश्चिमी जिलों में 89 बसों से भेजा गया।
विज्ञापन

मंगलवार व बुधवार रात पहली ट्रेन लुधियाना से 1293 प्रवासी श्रमिकों को लेकर स्टेशन पर पहुंची। रात में ही सभी की थर्मल स्क्रीनिंग करने के बाद उसके घर 35 बसों से भेजा गया। इसमें सभी प्रवासी श्रमिक रायबरेली के रहने वाले थे, सिर्फ 20 लोग अमेठी जिले के थे। बुधवार सुबह दूसरी ट्रेन 1713 लोगों को लेकर बड़ोदरा से आई। इसमें करीब पौने दो सौ लोग रायबरेली के थे।
विज्ञापन

शेष लोग पूर्वांचल व अन्य जिलों के रहने वाले थे। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन और कुछ लोगों को स्कूलों में ले जाकर जांच की गई। जांच के बाद सभी को 54 बसों से उनके घरों में भेजा गया। रोडवेज बस स्टेशन के अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने बताया कि पंजाब और गुजरात से आई ट्रेनों से 3006 लोग आए हैं। सभी को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 89 बसें लगाई गईं। सभी को बसों से रवाना करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed