फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   28 illegal colonies can be legal commercial buildings can be nearby

वैध हो सकती हैं 28 अवैध कॉलोनियां, व्यावसायिक भवन हो सकते पास

Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
28 illegal colonies can be legal commercial buildings can be nearby
रायबरेली। प्रदेश के 60 शहरों के लिए तैयार हो रहे महायोजना-2031 के मास्टर प्लान में रायबरेली विकास प्राधिकरण को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन

आबादी को ध्यान में रखते हुए नया मास्टर प्लान तैयार करने का काम नगर एवं ग्राम विकास विभाग ने शुरू कर दिया है। महायोजना में जिले की 28 कॉलोनियों को वैध करने के साथ ही शहर के मुख्य मार्गों के किनारे बने व्यावसायिक भवनों को वैधता मिलने की उम्मीद है। साथ ही आरडीए का दायरा बढ़ाने के लिए काम शुरू किया गया है।
रायबरेली विकास प्राधिकरण की ओर से शहर के विकास के लिए महायोजना का प्लान तैयार कराया जा रहा है। नए मास्टर प्लान की खास बात यह होगी कि घनी आबादी वाले क्षेत्रों में कम जमीन होने की वजह से ऊंची इमारतें बनाने की सुविधा दी जा सकती है। बाजार स्ट्रीट की नए सिरे से पहचान होगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही बाजार स्ट्रीट वाले क्षेत्रों को नए सिरे से चिह्नित किया जाएगा। आवासीय क्षेत्रों में शुरू हुई व्यावसायिक गतिविधियों को वैध किया जा सकता है। शहर में महानंदपुर, सोनिया नगर, शक्ति नगर सहित करीब 28 अवैध कॉलोनियां बस चुकी हैं। इन कॉलोनियों को भी वैध करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही मिल सकती है बस अड्डे को जमीन
मास्टर प्लान के जोनल प्लान में आवासीय, व्यावसायिक, सामुदायिक, संस्थागत औद्योगिक क्षेत्रों के साथ ग्रीन बेल्ट की जमीनें चिह्नित की जाएंगी। इसके आधार पर ही भविष्य में इन जमीनों का उपयोग नागरिक सुविधाओं के लिए किया जाएगा, जिससे शहरों में लोगों की जरूरतों के आधार पर निकाय और विकास प्राधिकरण काम करा सके। ट्रांसपोर्ट नगर के साथ ही बस स्टेशन के लिए भी जमीन की व्यवस्था की जा सकती है।
आरडीए में कोई भी जमा कर सकता है प्रस्ताव
महायोजना-2031 के तैयार हो रहे मास्टर प्लान में शामिल कराने के लिए शहर का कोई भी व्यक्ति प्रस्ताव बनाकर आरडीए को उपलब्ध करवा सकता है। हो सकता है कि उसके प्रस्ताव को महायोजना में शामिल किया जा सके। हालांकि कुछ व्यापारियों व नागरिकों ने पहले ही प्रस्ताव दिया है, जिससे नगर एवं ग्राम विकास विभाग को प्रस्ताव में शामिल करने के लिए भेजा जा चुका है। अब भी लोग आरडीए में अपना प्रस्ताव जमा कर सकते हैं।

महायोजना-2031 का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग की ओर से प्लान तैयार किया जा रहा है। आरडीए के स्तर से कई प्रस्ताव विभाग को भेजे गए हैं। जल्द ही महायोजना तैयार होने के बाद काम शुरू कराया जाएगा।
बीपी मौर्या, सचिव, आरडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed