फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   26,000 bottles of codeine-based syrup not found.

Raebareli News: नहीं मिलीं कोडीनयुक्त सिरप की 26 हजार शीशियां

Fri, 31 Jul 2026 12:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 31 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
26,000 bottles of codeine-based syrup not found.
रायबरेली। दवाओं के अवैध कारोबार से रायबरेली अछूता नहीं है। बिना दवा की आपूर्ति किए छोटे व्यापारियों के लाइसेंस नंबर पर फर्जी बिलिंग का खेल लंबे समय से चल रहा है। दवा एजेंसियों के सहारे बिहार और बांग्लादेश तक भेजी गई कोडीनयुक्त कफ सिरप की 26 हजार शीशियों का अब तक कुछ भी पता नहीं लग सका है। इसके लिए दवा की तीन एजेंसियों के लाइसेंस तो निरस्त कर दिए गए, लेकिन ड्रग इंस्पेक्टर सिरप का सुराग लगाने में नाकाम पूरी तरह नाकाम रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबंध में ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार का कहना है कि कफ सिरप के पकड़ में आए मामलों की जांच चल रही है। संबंधित एजेंसियों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। पिछले साल भी लखनऊ से सिरप परचेज कर उन्नाव सहित अन्य जनपदों में बंद दुकानों को बेच दी थी। कारोबारियों के खिलाफ एफआईआर के बाद जांच अब तक पूरी नहीं हो सकी है। वर्ष 2023 में जौनपुर जिले में नारकोटिक्स ब्यूरो की कार्रवाई में गोरखधंधा पकड़ में आया था। तब जिले की तीन एजेंसियों के माध्यम से बिहार के साथ ही बांग्लादेश तक सिरप की आपूर्ति का मामला सामने आया था। इसके बाद भी जिले के गोंदवारा के शिव एजेंसी, मिलएरिया क्षेत्र के आकाश एजेंसी और गोराबाजार स्थित रिया मेडिकल एजेंसियों के माध्यम से सिरप की आपूर्ति की गई थी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed