{"_id":"5f2c35cc8ebc3e3d19460e39","slug":"2520-candidates-will-appear-for-b-ed-entrance-exam-in-seven-centers-raibaraily-news-lko533965670","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात केंद्रों में 2520 अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात केंद्रों में 2520 अभ्यर्थी देंगे बीएड की प्रवेश परीक्षा
विज्ञापन
रायबरेली। बीएड पाठ्यक्रम शैक्षिक सत्र 2020-22 में प्रवेश के लिए 9 अगस्त (रविवार) को संयुक्त प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां दो पालियों सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 2 बजे से सायं 5 बजे तक परीक्षा होगी।
नकलविहीन, पारदर्शी, त्रुटिरहित और शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा कराने के लिए हर केंद्र पर स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे, जबकि तीन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी तैनात कर दिया गया है।
बीएड की प्रवेश परीक्षा के लिए सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। फिरोज गांधी इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में 500, फिरोज गांधी पॉलीटेक्निक में 500, राजकीय इंटर कॉलेज में 300, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में 250, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज में 480, केंद्रीय विद्यालय में 240 और इंदिरा गांधी राजकीय महिला महाविद्यालय में 250 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।
विज्ञापन
सभी केंद्रों पर क्रमश: नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट सदर पवन कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट सदर रीतेश कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट सलोन विनोद कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट महराजगंज रामकिशोर, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट ऊंचाहार तरुण कुमार, नायब तहसीलदार/मजिस्ट्रेट डलमऊ पुष्पक और तहसीलदार/मजिस्ट्रेट (न्यायिक) सदर शालिनी तोमर को स्टैटिक मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाए गए हैं। इनमें नगर मजिस्ट्रेट युगराज सिंह, उपजिलाधिकारी लालगंज जीतलाल सैनी, उप जिला मजिस्टे्रट (न्यायिक) सदर राजेंद्र कुमार शामिल हैं।
तीन केंद्र प्रतिनिधि भी तैनात किए गए हैं, जिनमें जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र राज, जिला कृषि अधिकारी रवि प्रकाश और जिला प्रोबेशन अधिकारी जय प्रकाश शामिल हैं।
जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना ने बताया कि तैनात सभी स्टैटिक मजिस्ट्रेट एवं केंद्र प्रतिनिधि सौंपे गए दायित्व का पालन करें। सेक्टर मजिस्ट्रेट भ्रमण करते रहें। आवश्यक सूचनाओं को त्वरित माध्यम से अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) एवं अपर पुलिस अधीक्षक को अवगत कराते रहें।