फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2500 quintal paddy dump on centers

धान खरीद केंद्रों से उठान ठप, ढाई हजार क्विंटल धान डंप

Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
2500 quintal paddy dump on centers
ऊंचाहार (रायबरेली)। रोहनिया और ऊंचाहार ब्लॉक में पीसीएफ के धान खरीद केंद्रों से उठान पूरी तरह ठप है। इससे लगभग ढाई हजार कुंतल धान खरीद केंद्रों पर डंप है। बारिश से बचाने के लिए धान को ढक कर रखा गया है। अधिकारी मौसम साफ होने के बाद उठान किए जाने की बात कह रहे हैं। दोनों ब्लॉकों में पीसीएफ के सात धान खरीद केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर नियमित उठान न होने से खरीदा गया धान खुले आसमान के नीचे रखा है।
विज्ञापन

साधन सहकारी समिति अरखा में लगभग 800 क्विंटल, साधन सहकारी समिति रामसांडा में 600 क्विंटल, साधन सहकारी समिति रोहनिया लगभग 900 क्विंटल व पीसीएफ पटेरवा में लगभग 200 क्विंटल धान गोदाम के बाहर रखा हुआ है। परिवहन ठेकेदारों की लापरवाही के चलते धान की उठान प्रभावित हुई है। शुक्रवार को मौसम खराब होने के बाद बारिश शुरू हुई तो केंद्र प्रभारियों में अफरातफरी मच गई। आनन फानन तिरपाल से धान को ढ़का गया।
विज्ञापन

अभी भी धान के भीगने का खतरा मंडरा रहा है। रोहनिया क्रय केंद्र प्रभारी वासुदेव मिश्रा ने बताया कि धान की उठान नहीं हो रही है। गोदाम में जगह नहीं है, इससे धान बाहर तिरपाल के नीचे डंप है। शिकायत के बावजूद धान की उठान नहीं हो रही है। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया की उठान के लिए संबंधित विभाग को कहा गया है, जल्द ही उठान कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएफ के क्रय केंद्र किसुनदासपुर, मतरौली व रोहनिया में ऑनलाइन बोरी न होने की वजह से खरीद प्रभावित हैं। किसान धान बेचने के लिए अपनी बोरी देने के बावजूद परेशानी झेल रहा है। मतरौली केंद्र प्रभारी विद्या शंकर तिवारी, रोहनिया के वासुदेव मिश्रा व किसुनादसपुर के अमित कुमार ने बताया कि ऑनलाइन बोरी नहीं मिल रही है। कभी 200 तो कभी 300 बोरी ही ऑनलाइन की जा रही है।

इससे प्रतिदिन 300 क्विंटल के सापेक्ष मात्र 80 से 120 क्विंटल ही धान की खरीद हो रही है। कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस बाबत एडीओ सहकारिता रमेश कुमार ने बताया कि शिकायत के बाद विभागीय अधिकारियों ने लिखापढ़ी की है। मंगलवार को बोरियां ऑनलाइन हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed