फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   23 million people will be fed by filariasis medicine

23 लाख लोगों को खिलाई जाएगी फाइलेरिया की दवा

Thu, 17 Dec 2015 12:09 AM IST
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Dec 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
पांच लाख 44 लाख से अधिक लोगों को बीमार होने, गर्भवती होने और दो वर्ष से बच्चों को दवा नहीं खिलाई जाएगी। अभियान में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री, आशा बहू के साथ ही अन्य कुल 8,863 कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन


पांच से छह साल तक हर साल एक-एक खुराक दवा खाने से फाइलेरिया से बचा जा सकता है। पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग की टीम गांवों में पहुंचकर लोगों को फाइलेरिया की दवा खिलाती है।
विज्ञापन


इस बार भी यह अभियान 17 से 19 दिसंबर तक चलेगा। इसके लिए तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। सीएमओ ने सभी सीएचसी अधीक्षकों को शत प्रतिशत लक्ष्य की पूर्ति करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लापरवाही व लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति न मिलने पर अधीक्षकों पर कार्रवाई होगी। दवा भी सीएचसी व पीएचसी पर पहुंचा दी गई है।

सीएमओ डॉ. राकेश कुमार यादव ने बताया कि फाइलेरिया की दवा खिलाने के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। सीएचसी पीएचसी में दवाएं पहुंचाकर अधीक्षकों को शत प्रतिशत दवा का वितरण कराने का आदेश दिया गया है।

लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। उनका कहना है कि क्यूसेक मादा मच्छर के काटने से फाइलेरिया होता है। फाइलेरिया के कीडे़ को खत्म करने के लिए अब तक कोई दवा नहीं बना है।

शरीर में बनने वाले इसके लारवे को खत्म किया जा सकता है। जिन लोगों को फाइलेरिया है, उन लोगों पर डीईसी की दवा खाने पर कुछ असर पड़ सकता है, लेकिन वे इससे घबराएं नहीं।


असर पड़ने का मतलब ही है कि शरीर के अंदर मौजूद फाइलेरिया के लारवा मर रहे हैं। इससे निश्चित ही आराम होगा। जिन लोगों को फाइलेरिया नहीं है, उन लोगों को यह दवा फाइलेरिया से प्रभावित होने से बचाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed