फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   2202 Assistant teacher will revert

2202 सहायक शिक्षक फिर बनेंगे शिक्षामित्र

Sun, 13 Sep 2015 12:16 AM IST
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 13 Sep 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
लंबे समय कोर्ट के निर्णय पर निगाह गड़ाए शिक्षामित्रों को मायूसी हाथ लगी है। इलाहाबाद हाईकोर्ट के शिक्षामित्रों के समायोजन रद्द करने संबंधी आदेश से जिले के 2202 सहायक अध्यापक फिर से शिक्षामित्र हो जाएंगे। इससे जिले में एक बार फिर शिक्षकों का भारी संकट हो जाएगा।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की मंशा पर जिले में 2202 शिक्षामित्रों का समायोजन करके उन्हें सहायक अध्यापक बनाया गया था। दो बार काउंसलिंग करके समायोजन की प्रक्रिया को पूरा कराया गया था।
विज्ञापन


पहले चरण में 1269 और दूसरे चरण में 933 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाया गया था। शिक्षक बनाने के बाद शिक्षामित्रों को वेतन भी दिया जा रहा है।


शिक्षामित्रों के समायोजन का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए थे। हाईकोर्ट ने शिक्षामित्रों के सहायक अध्यापक के पदों पर किए गए समायोजन को गलत करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इससे शिक्षामित्रों को करारा झटका लगा है। जिले में 2202 शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाकर स्कूलों में तैनात किया गया था। अब ये सब फिर शिक्षामित्र बन जाएंगे।

हाईकोर्ट का फैसला आने और नौकरी जाने से उनके चेहरे मुरझा गए हैं। शिक्षक पद पर समायोजित कई शिक्षामित्रों की सरकारी नौकरी मिलने की उम्र सीमा समाप्त हो चुकी है।

वहीं जिले में 100 से अधिक स्कूलों में शिक्षामित्रों को सहायक अध्यापक बनाकर भेजा गया था। समायोजन समाप्त होने के बाद अब वे स्कूल बिना शिक्षक के हो जाएंगे।


साथ ही जिले में 2202 शिक्षकों की फिर से कमी आ जाएगी। शिक्षण व्यवस्था पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है। खासकर स्कूलों में शिक्षक न होने के कारण अन्य कार्य भी संबंधित स्कूलों में प्रभावित हो जाएगा।

वहीं फैसले को लेकर दिन भर तमाम शिक्षामित्र नाराजगी व्यक्त करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed