फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   22 positives including CMS's mother-in-law and innocent

सीएमएस की मां-बहू और मासूम समेत 22 पॉजिटिव

Wed, 12 Aug 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
22 positives including CMS's mother-in-law and innocent
रायबरेली। जिला अस्पताल के सीएमएस की वृद्ध मां और बहू कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। डायलिसिस यूनिट के तीन कर्मचारियों के संक्रमित होने के बाद उसे बंद करा दिया गया है। लोदीपुर गांव में छह माह के मासूम और उसकी मां संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन

बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के एक अफसर समेत दो और लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। एनटीपीसी ऊंचाहार के रिटायर्ड कर्मचारी व उसकी पत्नी भी संक्रमित हो एग हैं। जिले में बुधवार को कोरोना के 22 मरीज मिले हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक के प्रधान कार्यालय के 10 अधिकारियों की रिपोर्ट मंगलवार को पॉजिटिव आई थी। बुधवार को दो और लोग संक्रमित हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस की मां और बहू की एंटीजन और ट्रूनेट से जांच कराई गई। दोनों जांच में कोरोना की पुष्टि हुई। उन्होंने होम आइसोलेट किया गया है। लोदीपुर गांव की महिला और उसके छह माह के मासूम की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उन्होंने बताया कि जिला अस्पताल की डायलिसिस यूनिट के एक कर्मचारी की रिपोर्ट सोमवार को पॉजिटिव आई थी। मंगलवार को दो और कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। डायलिसिस यूनिट को बंद कर दिया गया है।
मिलएरिया थाने का एक स्टाफ भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा डीह के मऊ, उदयपुर, दीनशाह गौरा, तिलक नगर, भीरा गोविंदपुर, गुरुनानक नगर, संजय नगर बछरावां में भी कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। सभी को रॉयन स्कूल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
डीह प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के मऊ गांव का युवक बुधवार को सीएचसी में कोरोना की जांच कराने के लिए पहुंची। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उसे अस्पताल भेज दिया गया। अधीक्षक डॉ. तारिक इकबाल ने बताया है एक व्यक्ति जांच में कोरोना सक्रमित पाया गया है।
उसे अस्पताल भेजकर गांव के रास्तों को बंद कराया गया है। ऊंचाहार एनटीपीसी परिसर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। बुधवार को फाइनेंसियल विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। पिछले ही महीने वह रिटायर्ड हुए थे।
एनटीपीसी के जनसंपर्क अधिकारी विजय कुमार ने बताया कि संक्रमित रिटायर्ड दंपति में कोरोना के लक्षण नहीं थे। जांच में कोरोना की पुष्टि होने के बाद उन्हें अस्पताल भेजवा दिया गया है।
महराजगंज क्षेत्र के सेमरहा गांव के युवक की पॉजिटिव होने के बाद बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची। गांव के 93 परिवारों के 490 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई। 93 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। कोटवा मोहम्मदाबाद में भी एंटीजन से 25 लोगों की जांच की गई।

हालांकि सभी लोग निगेटिव आए। टीम के प्रभारी कमल श्रीवास्तव ने बताया कि सभी गांवों में थर्मल स्क्रीनिंग का काम चल रहा है। जिन गांवों में पॉजिटिव केस मिल रहे हैं, उन गांवों में संपर्क में आए लोगों की कोरोना की जांच भी कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed