फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   हर गांव में स्वच्छता की अलख जगाएगा स्वच्छता रथ

हर गांव में स्वच्छता की अलख जगाएगा स्वच्छता रथ

Sun, 20 Aug 2017 12:31 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
हर गांव में स्वच्छता की अलख जगाएगा स्वच्छता रथ
गांवों में स्वच्छता की अलख जगाएगा रथ
विज्ञापन

रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छता की अलख जगाने के लिए स्वच्छता रथ गांव-गांव घूमेगा। डीएम अभय सिंह और बछरावां विधायक रामनरेश रावत ने संयुक्त रूप से शनिवार को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता रथ को रवाना किया। कहा, यह स्वच्छता रथ गांव-गांव जाकर स्वच्छता संदेश प्रसारित करेगा। ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्र के नागरिकों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करते हुए शौचालय निर्माण से प्रेरित किया जायेगा।

विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री ने जनता के हितों को ध्यान में रखते हुए स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत का संकल्प लेकर सरकारी योजनाएं बनाई है। खुले में शौच से मुक्ति के लिए सबको पहल करनी होगी। जिलाधिकारी अभय सिंह ने कहा कि शौचालय का उपयोग करना स्वच्छता अभियान की पहली जरूरत है। हम सभी को अपने आस-पास के वातावरण को स्वच्छ और शुद्ध रखने की जरूरत को समझना होगा। उन्होंने सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए दी जाने वाली मदद की जानकारी भी दी। मुख्य विकास अधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि लोगों के मन में भाव जगने पर ही स्वच्छता अभियान को पूरी सफलता मिल पाएगी। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष दिलीप यादव, परियोजना निदेशक इंद्रसेन सिंह, डीसी मनरेगा अनिल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed