{"_id":"5989fcc14f1c1b9c0e8b4595","slug":"21502215361-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनसीसी में चयन के लिए छात्रों ने बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनसीसी में चयन के लिए छात्रों ने बहाया पसीना
Updated Tue, 08 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीसी में चयन के लिए छात्रों ने बहाया पसीना
रायबरेली। राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को 66वीं यूपी एनसीसी बटालियन की ओर से कैडेटों के चयन के लिए छात्रों की दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। चयन के लिए खिलाड़ियों ने खूब पसीना बहाया। एनसीसी अफसा लेफ्टीनेट डॉ. महेंद्र सिंह ने बताया कि इस वर्ष एनसीसी सीनियर डिवीजन के लिए रिक्त पदों की संख्या 23 तथा जूनियर डिवीजन के लिए पदों की संख्या 10 है। सीनियर डिवीजन के लिए 117 फॉर्मों में 87 सही पाए गए। इसके चयन के लिए 800 मीटर दौड़ कराई गई। दौड़ में 48 छात्रों ने बाजी मारी। इनकी लिखित परीक्षा भी कराई गई है। इसी प्रकार जूनियर डिवीजन के 30 छात्रों ने दौड़ में भाग लिया, जिसमें 18 छात्रों ने प्रवेश परीक्षा दी। लिखित परीक्षा में शामिल छात्रों का परिणाम तीन-चार दिन में घोषित किया जाएगा। इस मौके पर एनसीसी अधिकारी आदित्य मोहन सोनी, 66 यूपी एनसीसी बटालियन के सूबेदार प्रेम सिंह, नायब सूबेदार अनिल, हवलदार कुलबीर सिंह, मनप्रीत सिंह, रामू आदि मौजूद रहे।