{"_id":"594abc2d4f1c1bbd368b4780","slug":"21498070061-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित खीर खाने से 13 लोग बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित खीर खाने से 13 लोग बीमार
Updated Thu, 22 Jun 2017 01:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूषित खीर खाने से परिवार के 13 लोग बीमार
- उल्टी-दस्त से पीड़ित लोगों का सीएचसी में इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
जगतपुर (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र में दूषित खीर खाने से एक ही परिवार के 13 लोग बीमार हो गए। सभी को सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया गया।
जमालपुर गांव निवासी गुरुदीन परिवार के साथ विध्यांचल दर्शन करने गया था। वापस लौटने पर शुक्रवार को घर में खाने पीने का इंतजाम किया गया था। कार्यक्रम निपटने के बाद काफी मात्रा में पूड़ी-खीर बच गई थी। गत दिवस बचे हुए खाने को परिवार के सभी लोगों ने खा लिया। तीन दिन बाद बची हुई खीर खाने से परिवार के करीब 13 लोगों की हालत बिगड़ गई। इसमें रिश्तेदार भी शामिल हैं। उल्टी दस्त से पीड़ित लोगों को मंगलवार देर शाम सीएचसी जगतपुर में भर्ती कराया गया। सीएचसी अधीक्षक डॉ. मनोज कुमार शुक्ला ने बताया कि भर्ती गुरुदीन (40), शुभम (12), संतलाल (12), राजाराम (60), रामस्वरूप (30), सुषमा (5), लवकुश (4), अनीता (24), मंजू (12), राजू (23), सुक्खू (21), माधुरी (35), विटाना (35) की हालत में सुधार है। दूषित भोजन खाने से सभी की हालत बिगड़ी थी।