{"_id":"5c6c53d7bdec2217f5588a72","slug":"201550603223-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात में चेकिंग अभियान में 17 वाहन सीज, 4.10 लाख जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात में चेकिंग अभियान में 17 वाहन सीज, 4.10 लाख जुर्माना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। डीएम केे निर्देश पर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार रात चलाए गए चेकिंग अभियान में एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल ने 17 वाहनों को सीज कर थानों में बंद करा दिया।
टीम ने करीब 4.10 लाख रुपये का शमन शुल्क वाहन मालिकों पर ठोका। वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के बाद ओवरलोड वाहनों का संचालन कराने वालों में हड़कंप मच गया।
डीएम नेहा शर्मा के निर्देश पर एआरटीओ (प्रवर्तन) की टीम ने सोमवार की रात हाईवे पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया।
टीम ने मुंशीगंज चौकी में 14 वाहनों को सीज करके खड़ा करा दिया, जबकि तीन वाहनों को सिविल लाइन पुलिस चौकी में सीज करके खड़ा कराया।
इसके अलावा टीम ने 20 और वाहनों को चेक किया और जुर्माना लेकर छोड़ दिया। एआरटीओ (प्रवर्तन) संदीप जायसवाल ने बताया कि डीएम के निर्देश पर अभियान चलाया गया, जिसमें 17 वाहनों को सीज किया गया है। वाहन मालिकों पर 4.10 लाख रुपये का जुर्माना किया गया है।