{"_id":"5ba92ec7867a557fe3048d6c","slug":"201537814215-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसान पस्त है, छुट्टा जानवर मस्त हैं-डॉ. मनोज पांडेय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसान पस्त है, छुट्टा जानवर मस्त हैं-डॉ. मनोज पांडेय
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली। ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने सोमवार को विकास क्षेत्र दीनशाह गौरा की ग्रामसभा चरुहार जियायक, गोविंदपुर माधव, जलालपुर धई, अलीपुर चकराई में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान ग्रामवासियों ने आवास की सूची में नाम न होने, गलत ढंग से राशन कार्ड में नाम काटे जाने व नहरों में पानी न आने की शिकायत की। विधायक ने समस्याओं के निस्तारण की बात कही। अलीपुर चकराई में पूर्व मंत्री ने कहा कि आज किसान पस्त है और छुट्टा जानवर मस्त हैं।
पूर्व मंत्री ने कहा कि सरकार आय तो दोगुना करने की बात करती है, पर वास्तविक जमीन पर आज किसान अपनी पूंजी और खेत को नहीं बचा पा रहा है। छुट्टा जानवरों के कारण किसान भारी संकट में है। मिट्टी के तेल, पेट्रोल और डीजल के दाम में जिस तरह बढ़ोत्तरी हुई है, उसका बोझ सीधा आम जनता पर पड़ रहा है।
विज्ञापन
पावर कॉर्पोरेशन की लापरवाही से जगतपुर और गौरा फीडर की विद्युत आपूर्ति बाधित है। एक तरफ विद्युत आपूर्ति देने में अफसर नाकाम हैं तो दूसरी तरफ शंकरपुर ग्राम की संपूर्ण लाइट काट दी गई है। कार्यक्रम में रविंद्र पांडेय, शिव नारायण सिंह, सुंदरलाल, राधेश्याम, कल्लू, प्रेमचंद, कंचन, अशोक, प्रधान धूना त्रिवेदी, मंसूर, जाहिद मौजूद रहे।