{"_id":"5b12e3844f1c1b254d8b4610","slug":"201527964548-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक गुजरने से रजबहे का पुल धंसा, आवागमन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक गुजरने से रजबहे का पुल धंसा, आवागमन ठप
Updated Sun, 03 Jun 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओवरलोड ट्रक से रजबहे का पुल धंसा, आवागमन ठप
जगतपुर (रायबरेली)। सलोन-जगतपुर होते हुए डलमऊ जाने वाले मार्ग पर बना पारी रजबहे का पुल शुक्रवार रात ओवरलोड ट्रक के गुजरने से धंस गया।
पुल धंसने से आवागमन ठप हो गया। सूचना पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने धंसे पुल पर झाड़ियां रखकर आवागमन रोक दिया है। करीब 50 से 60 हजार लोगाें को मुसीबत उठानी पड़ रही है।
सलोन-जगतपुर मार्ग पर पिछवारा से करीब एक किलोमीटर आगे बना पारी रजबहे का पुल कई सालों से जर्जर था। सिंचाई विभाग ने ओवरलोड वाहनों का प्रवेश भी वर्जित किया था।
शुक्रवार रात ओवरलोड ट्रक के गुजरने से जर्जर पुल धंस गया और रेलिंग भी टूट गई।। इससे पुल पर आवागमन ठप हो गया।
उधर, सूचना मिलने पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अभियंताओं ने पुल के ऊपर झाड़ियां रखकर आवागमन रोक दिया है। पुल धंसने से सलोन से जगतपुर और डलमऊ जाने के लिए लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
शिवसागर मिश्रा, संजय त्रिपाठी, रामगोपाल मौर्य, दिनेश यादव, राहुल कुमार, अमित कुमार, अभिषेक ने बताया कि कई सालों से पुल जर्जर था। इसे ठीक कराने के लिए कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।