फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नगर पंचायत परशदेपुर, नसीराबाद में अध्यक्षों ने संभाली कमान

नगर पंचायत परशदेपुर, नसीराबाद में अध्यक्षों ने संभाली कमान

Wed, 13 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
नगर पंचायत परशदेपुर, नसीराबाद में अध्यक्षों ने संभाली कमान
नगर पंचायत अध्यक्षों ने संभाली कमान
विज्ञापन

परशदेपुर/ ऊंचाहार/ महराजगंज/ बछरावां/डलमऊ/ सलोन (रायबरेली)। जिले की आठों नगर पंचायतों में अध्यक्षों और सदस्यों ने मंगलवार को समारोह पूर्वक पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इसके बाद अध्यक्षों ने कमान संभाल ली।
नगर पंचायत कार्यालय परशदेपुर में हुए शपथ ग्रहण समारोह में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट गौरव शुक्ला ने अध्यक्ष विनोद कौशल को शपथ दिलाई। इसके साथ ही सदस्यों में वार्ड संख्या 1 महाबीरन से जगपता, वार्ड संख्या 2 रामसागर से श्रीराम कौशल, वार्ड संख्या 3 पूरे काजी पश्चिमी से हेमा बानो, वार्ड संख्या 4 पूरे काजी पूर्वी से जरीना बानो, वार्ड संख्या 5 कजियाना से सैयद हैदर, वार्ड संख्या 6 कटरा बाजार से सकलैन, वार्ड संख्या 7 जिल्ला बाजार से अरुणेश जायसवाल, वार्ड संख्या 8 शुक्लाना से संत प्रसाद उपाध्याय, वार्ड संख्या 9 गढ़ी से हसनगुलाम, वार्ड संख्या 10 जुमा मस्जिद से अरहद आरा को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। अध्यक्ष ने कहा कि सबको साथ लेकर विकास कार्य कराया जाएगा। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव ने कहा भाजपा का मुख्य उद्देश्य है सबका साथ सबका विकास। बिना किसी भेदभाव के विकास होगा। कार्यक्रम का संचालन हरिश्चंद्र ने किया। इस मौके पर गुलाबचंद्र वैश्य, देवेंद्र सिंह, कमलचंद्र वैश्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

नगर पंचायत कार्यालय नसीराबाद में एसडीएम सदर एस सुधाकरन ने अध्यक्ष अनीसा बानो को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके साथ सदस्यों में वार्ड संख्या 1 लाला बाजार विपाता, वार्ड संख्या 2 डेला से उमेश, वार्ड संख्या 3 पुरानी कोठी से नसीम, वार्ड संख्या 4 सोनी नगर से हबीब, वार्ड संख्या 5 कायस्थाना से नसीर, वार्ड संख्या 6 शिवनगर से मो. सुहैल, वार्ड संख्या 7 कुरैश नगर से इरसाना बानो, वार्ड संख्या 8 फुलवारी से शिवकुमार, वार्ड संख्या 9 गुडखेत से अफसाना, वार्ड संख्या 10 सर्वधर्म नगर से उजराबानो, वार्ड संख्या 11 पटेल नगर से विष्णु कुमार, वार्ड संख्या 12 मिल्कियाना से इकराम, वार्ड संख्या 13 अहमद नगर से अनीस, वार्ड संख्या 14 मौर्य नगर से अरविंद, वार्ड संख्या 15 गुफरानमआब नगर से तहीर बेगम को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि सलोन विधायक दल बहादुर कोरी ने कहा कि नगर पंचायत नसीराबाद का तेजी से विकास कार्य कराया जाएगा। इस मौके पर समाजसेवी मो. हारुन, पूर्व प्रमुख नरेंद्र सिंह, सत्येन्द्र बहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ऊंचाहार में मंगलवार को नगर पंचायत अध्यक्ष शाहीन सुल्तान की ताजपोशी हुई। एसडीएम ऊंचाहार एमके वर्मा ने अध्यक्ष को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा वार्ड संख्या 1 से सदस्य नरेंद्र गुप्ता, वार्ड संख्या 2 से मो. अंसार, वार्ड संख्या 3 से राजबहादुर, वार्ड संख्या 4 से रीता त्रिवेदी, वार्ड संख्या 5 से मो. सलीम कुरैशी, वार्ड संख्या 6 से शशिप्रभा, वार्ड संख्या 7 से ममता पांडेय, वार्ड संख्या 8 से रजिया, वार्ड संख्या 9 से तबस्सुम फात्मा, वार्ड संख्या 10 से मंसूर फात्मा ने भी पद और गोपनीयता की शपथ ली। कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री /विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि चुने हुए व्यक्ति की सीधी जवाबदेही जनता के प्रति होती है। नगर पंचायतों में अच्छा काम हो और जनता को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए वह पूरी ताकत से प्रयास करेंगे। विधायक ने ऊंचाहार के विकास के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। इस अवसर पर आशीष तिवारी, डॉ. अमिताभ पांडेय, तहसीलदार छविनाथ यादव, प्रधान जगदीश यादव आदि मौजूद रहे।
डलमऊ नगर के नया टोला स्थित जूनियर हाई स्कूल में एसडीएम डलमऊ प्रदीप कुमार वर्मा ने नगर पंचायत अध्यक्ष बृजेश दत्त गौड़ को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा वार्ड संख्या 1 से सदस्य नीलू, वार्ड संख्या 2 से माधवेंद्र, वार्ड संख्या 3 से संतलाल, वार्ड संख्या 4 से विनोद निषाद, वार्ड संख्या 5 से शकुंतला, वार्ड संख्या 6 से शिवप्रसाद, वार्ड संख्या 7 से रेशमा बानो, वार्ड संख्या 8 से मो. जावेद, वार्ड संख्या 9 से अंजनी देवी, वार्ड संख्या 10 से विजय लक्ष्मी को भी पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व मंत्री एवं विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने कहा कि वे सरकार से वार्ता कर डलमऊ एवं गंगा के किनारे को पर्यटक स्थल के रूप में सुंदरीकरण कराने का प्रयास करेंगे। एक बार फिर बृजेश दत्त गौड़ के नेतृत्व में नगर पंचायत डलमऊ का चहुंमुखी विकास होगा।
नगर पंचायत महराजगंज के अध्यक्ष पद पर मंगलवार को तीसरी बार सरला साहू की ताजपोशी हुई। विकासखंड परिसर में मंगलवार को शपथ ग्रहण समारोह हुआ। एसडीएम आरपी तिवारी ने सरला साहू और 10 सदस्यों को शपथ दिलाई। वार्ड संख्या 1 गांधी नगर से शिवकली, वार्ड संख्या 2 शांती नगर से विजय धोनी, वार्ड संख्या 3 आर्य नगर से अरविंद त्रिपाठी, वार्ड संख्या 4 रुद्रनगर से राजकुमार यादव, वार्ड संख्या 5 वारसी नगर से जुरेखा, वार्ड संख्या 6 आजाद नगर से श्यामलाल साहू, वार्ड संख्या 7 पैगंबर नगर फिरोज अहमद कुरैशी, वार्ड संख्या 8 प्रकाश नगर से अंकुर गुप्ता, वार्ड संख्या 9 आनंद नगर से शिवकांती वैश्य, वार्ड संख्या 10 जाकिर हुसैन नगर से नुरुल हसन को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, क्षेत्रीय संगठन मंत्री अवध क्षेत्र बृज बहादुर ने कहा कि नगर पंचायत महराजगंज के विकास में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यहां के विकास के लिए अधिक धन दिया जाएगा। विधायक रामनरेश रावत, जिला पंचायत सदस्य प्रभात साहू, राकेश प्रताप सिंह, राजाराम त्यागी, रामशंकर वर्मा, सत्यनारायण गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र प्रताप सिंह ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर सीओ गोपीनाथ सोनी, विद्यासागर अवस्थी, सूर्य प्रकाश वर्मा, लक्ष्मी शंकर श्रीवास्तव, भाजपा जिलाध्यक्ष दिलीप यादव आदि मौजूद रहे।
नगर पंचायत बछरावां के अध्यक्ष की कुर्सी पर शिवेंद्र सिंह उर्फ रामजी ने कुर्सी संभाल ली। सिटी मजिस्ट्रेट आलोक कुमार ने शिवेंद्र सिंह और 11 सदस्यों को शपथ दिलाई। वार्ड संख्या 1 दक्षिण चमरहिया से कृष्णावती, वार्ड संख्या 2 किला मोहल्ला से संजना, वार्ड संख्या 3 उत्तर चमरहिया ज्ञान सिंह, वार्ड संख्या 4 कूटी मोहल्ला से सतीश, वार्ड संख्या 5 स्टेशन रोड से रंजना सिंह, वार्ड संख्या 6 दुर्गन टोला से रामकिशोर वर्मा, वार्ड संख्या 7 कायस्थन टोला नंदिनी द्विवेदी, वार्ड संख्या 8 चंद्रिका नगर से सुधीर सिंह, वार्ड संख्या 9 उत्तर बाजार से शकील मंसूरी, वार्ड संख्या 10 बांघ टोला से सुषमा सिंह, वार्ड संख्या 11 दक्षिण बाजार से विनोद कुमार सोनी को पद एवं गोपनीयता की शपथ र्ली। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन मायादेवी, ईओ अजीत कुमार बागी, सीओ गोपीनाथ सोनी, दयानंद महाविद्यालय के हिंदी विभागाध्यक्ष डॉ. सुभाष चंद्र श्रीवास्तव, नगर पंचायत के लिपिक अशोक कुमार वर्मा, अमरनाथ मिश्रा, राजेंद्र वर्मा मौजूद रहे।

नगर पंचायत सलोन के मिनी स्टेडियम में मंगलवार को मोहम्मद अशफाक ने अध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज हो गए। एसडीएम श्रीराम सचान ने अध्यक्ष और सदस्यों को शपथ ग्रहण कराई। वार्ड नंबर 1 पैगंबरपुर पश्चिमी से गुड़िया, वार्ड नंबर 2 मियां साहब का फाटक से मोहम्मद हमीद, वार्ड नंबर 3 नई बाजार से हिना परवीनस, वार्ड नंबर 4 गोरही से फरहीन बानो, वार्ड नंबर 5 मिलकियाना पूर्वी से मोहम्मद इलियास, वार्ड नंबर 6 नयागंज से आतीका फात्मा, वार्ड नंबर 7 कच्ची मस्जिद से नसरीन अख्तर, वार्ड नंबर 8 विकास नगर से इसरार हैदर, वार्ड नंबर 9 चौधराना से मोहम्मद अशफाक, वार्ड नंबर 10 पैगंबरपुर पूर्वी से रजनीश, वार्ड नंबर 11 करीमगंज से मोहम्मद अफसर, वार्ड नंबर 12 मिलकियाना पश्चिमी से शकील अहमद को पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। मुख्य अथिति एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का नगर पंचायत अध्यक्ष ने 51 किलो की माला पहनाकर स्वागत किया। अध्यक्ष अशफाक चौधरी ने कहा कि यहां का बेहतर विकास कार्य कराया जाएगा। इस्माइल खान ने कुछ नगमे सुना कर लोगों को नगर पंचायत के भविष्य की तस्वीर दिखाई। इस मौके पर सुधीर रस्तोगी, मजीद कुरैशी, अशरफ , चौधरी सऊद, मो. कसीम, चौधरी अख्तर शमीम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed