फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बिजली का बिल कम हो, नहरों की हो सफाई

बिजली का बिल कम हो, नहरों की हो सफाई

Wed, 06 Dec 2017 01:02 AM IST
Updated Wed, 06 Dec 2017 01:02 AM IST
विज्ञापन
बिजली का बिल कम हो, नहरों की हो सफाई
बिजली का बिल कम हो, नहरों की हो सफाई
विज्ञापन

रायबरेली। पांच सूत्री मांगों को लेकर मंगलवार को भाकियू ने विकास भवन में धरना दिया। किसानों ने धरने में मांगों को पूरा कराने की मांग की। ऐसा न करने पर आंदोलन को तेज करने की चेतावनी दी। भाकियू के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि बिजली के बिल में बढ़ोत्तरी करके किसानों की कमर को तोड़ने का काम किया गया है। बढे़ बिल को कम किया जाए, जिससे किसानों की समस्या कम हो सके।

संरक्षक आशाराम वर्मा ने कहा कि किसानों को पेंशन पात्रता के आधार पर दिया जाए। किसानों को प्रधानमंत्री आवास भी दिए जाएं। आरोप लगाया कि जिले की तमाम नहरें सिल्ट और झाड़ियों से पटी हुईं, लेकिन विभाग की ओर से कागजी खानापूरी करके किसानों को सुविधा देने के नाम पर लापरवाही कर रहा है। नहरों की ठीक ढंग से सफाई कराई जाए, जिससे फसलों की सिंचाई आसानी से हो सके। आवारा पशुओं को भी पकड़ा जाए जिससे फसलें कम नष्ट हों। जिन किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला, उन्हें तत्काल मुआवजा दिया जाए। धरने में कामता प्रसाद वर्मा, संतराम, रामबहादुर, रतीपाल, संकठा प्रसाद, रामादेई, विमला देवी, तारावती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed