फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   घटनास्थल का नजारा दर्शा रहा भयावह मंजर

घटनास्थल का नजारा दर्शा रहा भयावह मंजर

Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
Updated Fri, 03 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का नजारा दर्शा रहा भयावह मंजर
हर तरफ छाई वीरानी, अपनों को खोज रही निगाहें
विज्ञापन

रायबरेली। ऊंचाहार क्षेत्र में बृहस्पतिवार को हर तरफ वीरानी छाई है। निगाहें अपनों को खोज रही हैं। घटनास्थल का नजारा भयावह मंजर को दर्शा रहा है। जहां पर अक्सर चहल-पहल रहती थी। मजदूरी मिलने से लोगों के चेहरों पर दिखने वाली खुशी गायब सी हो गई है। हादसे को लेकर लोगों में गुस्सा और खौफ दिख रहा है। सबसे बड़ा सवाल ये उठ रहा है कि आखिर इतने बडे़ हादसे का जिम्मेदार कौन है। क्या उस पर कार्रवाई होगी। एनपीटीसी के अधिकारियों की ओर से अब तक खुलकर कोई बात नहीं की गई है। प्लांट के अंदर अभी भी अनगिनत श्रमिकों के दबे होने की बात कही जा रही है।

ऊंचाहार एनपीटीसी में 500 मेगावाट की छठवीं यूनिट का संचालन करीब एक पखवारा पहले ही शुरू किया गया था। धीरे-धीरे एनटीपीसी की यूनिटों का विस्तार होता गया। पर बुधवार को हुए हादसे ने यूनिटों के विस्तार और वहां पर व्याप्त लापरवाही की कलई भी खोल दी है। एनटीपीसी के अंदर बने इस प्लांट में आसपास के गांवों के लोगों के साथ बाहरी प्रांत के लोग भी यहां मजदूरी करने आते हैं। अब तक 26 लोगों की मौत और 63 लोगों के घायल होने की पुष्टि की जा रही है। बाकी श्रमिक कहां पर हैं, यह बताने वाला कोई नहीं है। गुरुवार को आसपास के लोग अपनों की खोजखबर लेते रहे। पर उन्हें कोई कुछ बताने वाला नहीं था। घटनास्थल का नजारा खौफनाक मंजर बयां कर रहा था। वहां लगे ऊंचे प्लांट की ऊंचाई ही देखकर कांप जाता है तो फिर हादसे के बाद क्या स्थिति रही होगी यह अपने आप में समझने की जरूरत है। सन्नाटा पसर गया है। पुलिस तैनात है तो बचाव राहत कार्य शुरू है। लोगों में हादसे को लेकर अफसोस और श्रमिकों की मौत और झुलसने पर गम भी साफ चेहरों पर दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed