फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   नलकूप के गहरे गड्ढे में गिरी

नलकूप के गहरे गड्ढे में गिरी

Mon, 04 Sep 2017 12:03 AM IST
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
नलकूप के गहरे गड्ढे में गिरी
25 फीट गहरे कुएं में गिरी गाय, सिपाहियों ने बचाई जान
विज्ञापन

डलमऊ (रायबरेली)। तहसील क्षेत्र में नलकूप के 25 फीट गहरे कुएं में गिरी एक गाय को रविवार को डायल 100 पुलिस ने जान जोखिम में डालकर बाहर निकाल कर उसकी जान बचाई। इस दौरान कुएं में जहरीली गैस होने की आशंका पर किसी ग्रामीण ने कुएं में उतरने की हिम्मत नहीं जुटाई।
गदागंज थाने में तैनात पीआरबी 1771 को रविवार दोपहर सूचना मिली की गदागंज थाना क्षेत्र के पूरे तीर्थ सिंह मजरे कीरतपुर चरुहार में रामबहादुर मौर्य के 25 फीट गहरे कुएं में एक गाय गिर गई है। सूचना पर डायल 100 के पुलिस कर्मी बलराम किशोर द्विवेदी, रितेश सिंह व मिथलेश यादव मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के मना करने के बावजूद रितेश सिंह, मिथलेश कुएं में उतर गए। कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सकुशल रस्सी के सहारे बांध कर ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाल लिया। पुलिस की इस कार्यशैली की ग्रामीणों ने प्रशंसा की और अधिकारियों से पुलिस कर्मियों को सम्मानित करने की मांग की है।
विज्ञापन

कुएं में गिरे बछड़े को निकाला
डीह (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात एक बछड़ा कुएं में गिर गया। इससे हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणाें की मदद से बछड़े को सकुशल बाहर निकाल निकाल लिया। ग्राम पूरे कामा मजरे पूरब नायन गांव में शिवकरन का बछड़ा पास के कुएं में गिर गया। ग्रामीणों ने यूपी 100 पुलिस को सूचना दी। डायल 100 के सिपाही वेद प्रकाश तिवारी, रविकुमार, अवध नाथ ने कुएं में उतरकर बछड़े को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed