{"_id":"5cdf0513bdec22078b292a7d","slug":"191558119699-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"336 कर्मचारियों को मिला बुलावापत्र, आज से प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
336 कर्मचारियों को मिला बुलावापत्र, आज से प्रशिक्षण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
336 कर्मचारियों को मिला बुलावा पत्र, आज से प्रशिक्षण
रायबरेली। मतदान के बाद 23 मई को मतगणना कराने के लिए मतगणना कर्मियों को बुलावा पत्र दे दिया गया है। सीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि 336 मतगणना कर्मियों को बुलावा पत्र दिया गया है।
फिरोज गांधी कॉलेज स्थित इंदिरा गांधी सभागार में 18 मई से तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू होगा। इस बार विधानसभा क्षेत्रवार 14-14 टेबल मतगणना के लिए लगेंगी। इसके लिए सभी एआरओ के लिए भी एक-एक टेबल लगाई जाएंगी।
84 टेबलों पर 336 कर्मचारी विधानसभा क्षेत्रवार मतगणना करेंगे। मतगणना कार्य में एक मतगणना पर्यवेक्षक, एक मतगणना सहायक, एक माइक्रो ऑब्जर्वर और एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी प्रत्येक टेबल पर रहेगा।
विज्ञापन
इसके अलावा प्रत्येक हाल में दो-दो अतिरिक्त माइक्रो ऑब्जर्वर काम करेंगे। उन्होंने बताया कि गोरा बाजार स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान मेें मतगणना कार्य में लगने वाले कर्मचारियों को 18 व 20 मई को सुबह की पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
22 मई को माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। मतगणना कार्य में 84-84 मतगणना पर्यवेक्षक, मतगणना सहायक, माइक्रो ऑब्जर्वर और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी लगाए जाएंगे।