फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान

Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फांसी लगाकर दी जान
हरचंदपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में रविवार रात पत्नी के साथ हुए विवाद से क्षुब्ध पति ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने रात में खोजबीन की तो उसका शव कमरे के अंदर फंदे से लटकता मिला।
विज्ञापन



इस पर परिवारीजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोगों का जमावड़ा लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


अजमतउल्लागंज निवासी ओम प्रकाश (40) पत्नी अनीता देवी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। इसके बाद दोनों सो गए। देर रात पत्नी जागी तो पति पास की चारपाई से नदारद मिला।
विज्ञापन



इस पर वह खोजबीन करते हुए कमरे की तरफ गई। खिड़की से देखा तो पति का शव पंखे के कुंडे से रस्सी के सहारे लटक रहा था। उसके चिल्लाने पर परिवारीजनों के अलावा आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



मामले की जानकारी होने पर पुलिस गांव पहुंची। ओमप्रकाश के शव को नीचे उतारा। परिवारीजनों से पूछताछ की। एसओ राजकुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि पति और पत्नी में विवाद हुआ था। इसी बात से नाराज होकर पति ने फांसी लगा ली। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed