फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   1205 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा छोड़ी, 6619 ने दिया एग्जाम

1205 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा छोड़ी, 6619 ने दिया एग्जाम

Wed, 20 Jun 2018 12:32 AM IST
Updated Wed, 20 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
1205 अभ्यर्थियों ने पुलिस भर्ती परीक्षा छोड़ी, 6619 ने दिया एग्जाम
1205 ने छोड़ी पुलिस भर्ती परीक्षा
विज्ञापन



रायबरेली। जिले में मंगलवार को दूसरे दिन भी कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस भर्ती-2015 में आरक्षी पद को लेकर परीक्षा कराई गई।


दूसरे दिन 1205 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी, जबकि 6619 ने एग्जाम दिया। तलाशी के बाद ही अभ्यर्थियों को केंद्रों में जाने दिया गया।


पुलिस भर्ती परीक्षा-2015 में दूसरे दिन 7824 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच विद्या मंदिर इंटर कॉलेज गंगागंज, बल्लभ भाई पटेल इंटर कॉलेज देदौर, फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज, महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, न्यू स्टैंडर्ड पब्लिक स्कूल त्रिपुला चौराहा, बिगब्योर पब्लिक स्कूल इंटर कॉलेज चंदौली में परीक्षा कराई गई।



परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक व दोपहर 3 से शाम पांच बजे तक हुई। परीक्षा के चलते बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन आदि पर भीड़भाड़ दिखी।


परीक्षा के सिटी हेड फरहान अशरफ ने बताया कि दूसरे दिन 7824 अभ्यर्थियों को परीक्षा देनी थी। इसमें से 6619 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1205 ने किनारा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed