{"_id":"5b22bbd54f1c1bfa6e8b7f99","slug":"191529002965-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा रक्तदान शिविर, दिखा उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से लगा रक्तदान शिविर, दिखा उत्साह
Updated Fri, 15 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रक्तदान कर 130 बने महादानी
रायबरेली। विश्व रक्तदान दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से गुरुवार को जिला अस्पताल और एनटीपीसी ऊंचाहार में लगे शिविर में महादानियों का मेला उमड़ पड़ा।
रक्तदान कर दूसरों का जीवन बचाने के लिए हर कोई आतुर दिखा। शिविर में 130 महादानी बने। इससे पहले जिला अस्पताल में डीएम संजय कुमार खत्री ने दीप प्रज्जवलित कर शिविर का शुभारंभ किया। डीएम ने प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर महादानियों को सम्मानित भी किया।
जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में सुबह से ही लोगों में उत्साह दिखा। तय समय से पहले ही रक्तदान करने को इच्छुक लोग जिला अस्पताल पहुंच गए थे।
डीएम ने शिविर का शुभारंभ किया और फिर वार्ड में जाकर रक्तदान करने वाले लोगों से बातचीत की और आगे भी रक्तदान करने का आह्वान किया।
जिला अस्पताल स्थित टेलीमेडिसिन सेंटर में डीएम ने रक्तदान करने वाले लोगों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
डीएम ने रक्तदान करने वालों को दूसरों को प्रेरित करने की सीख दी। डीएम ने कहा कि खुद के साथ-साथ दूसरों की भलाई के लिए कार्य करना चाहिए।
रक्तदान करना पुण्य का कार्य है। प्रयास करें कि खून की कमी से किसी की मौत न हो। इस मौके पर सीएमओ डॉ. डीके सिंह, सीएमएस डॉ. एनके श्रीवास्तव, डॉ. मनीष चौहान, उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा, बीएसए पीएन सिंह, डॉ. केएस सिंह, डॉ. एआर त्रिपाठी, डॉ. अत्लाफ हुसैन, विनय द्विवेदी, डॉ. बृजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
वहीं ‘अमर उजाला’ फाउंडेशन की ओर से एनटीपीसी ऊंचाहार में रक्तदान शिविर लगा। एनटीपीसी के समूह महाप्रबंधक आरके सिन्हा, सीआईएसएफ के प्रभारी कमांडेंट सतीश कुमार सिंह ने रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया।
एक के बाद एक सीआईएसएफ के जवानों ने रक्तदान किया। समूह महाप्रबंधक और सीआईएसएफ कमाडेंट ने कहा कि रक्तदान करने में किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है।
सीआईएसएफ के जवानों की ओर से रक्तदान करने का जज्बा एक अच्छा कदम है। जरूरत पड़ने पर खून नहीं मिल पाता। इसलिए जरूरी है कि खून की कमी को पूरा करने के लिए बढ़-चढ़कर लोग रक्तदान के लिए आगे आएं।