{"_id":"5a74a42d4f1c1b1d368b8286","slug":"191517593645-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"96 लाख से सरकारी अस्पतालों में बनेंगे दो मंजिला रैन बसेरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
96 लाख से सरकारी अस्पतालों में बनेंगे दो मंजिला रैन बसेरे
Updated Sat, 03 Feb 2018 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
96 लाख से सरकारी अस्पतालों में बनेंगे दो मंजिला रैन बसेरे
रायबरेली। ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी अस्पतालों में रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों के लिए जल्द ही दो मंजिला रैन बसेरे बनेंगे।
पहले चरण में जिले की लालगंज, खीरों और शिवगढ़ सीएचसी का चयन किया गया है। यहां रैन बसेरे के लिए 96 लाख रुपये दिए गए हैं। रैन बसेरा बनाने का काम भी शुरू हो गया है। इससे तीन सीएचसी क्षेत्र से जुड़े करीब पांच लाख लोगाें को फायदा मिलेगा।
सरकारी अस्पतालों मेें रैन बसेरों की व्यवस्था न होने से रोगियों के साथ आने वाले तीमारदारों को खुले आसमान के नीचे रात गुजारनी पड़ती थी। ऐसी स्थिति में आए दिन कई घटनाएं भी हो जाती हैं।
जिले के किसी भी सीएचसी में अब तक रैन बसेरे की व्यवस्था नहीं की गई थी। शासन ने इस समस्या को दूर करने के लिए अब सीएचसी में भी रैन बसेरे बनाने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
योजना के पहले चरण में जिले की लालगंज, खीरों और शिवगढ़ सीएचसी मेें रैन बसेरों के निर्माण के लिए 96 लाख रुपये का बजट दिया गया है। इन सीएचसी में काम भी शुरू करा दिया गया है। दो माह में तीनों स्वास्थ्य केंद्रों में रैन बसेरे बन जाएंगे।