{"_id":"59ac4e184f1c1b60738b5016","slug":"191504464408-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार बदमाशों ने पान व्यवसायी को पीटकर लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार बदमाशों ने पान व्यवसायी को पीटकर लूटा
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों ने पान व्यवसायी को लूटा, ग्रामीणों ने दबोचा
तिलोई। मोहनगंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने पान व्यवसायी को पीटकर उससे सात हजार रुपये लूट लिए। गुहार सुन ग्रामीणों ने भाग रहे बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूरे संतोषराय मजरे अहुरी गांव निवासी घनश्याम चौरसिया पान का व्यापार करता है। शनिवार को जायस पान बेचने गया था। शाम को वह बाइक से लौट रहा था। अहुरी नहर पुल के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे रोक लिया और पिटाई शुरू कर दी। जेब में रखे सात हजार रुपये छीन लिए। उसके चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीणों ने घेराबंदी करके बदमाशों को पकड़ लिया। पुलिस दोनों बदमाशों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ बीनू सिंह ने बताया कि पकड़े बदमाश संतोष कुमार, पवन कुमार शुक्ला निवासी सतगवां थाना जामो से पूछताछ की जा रही है।