{"_id":"6add0c56c1e4e9b1b20f3b9e","slug":"19-people-became-great-benefactors-by-donating-blood-raebareli-news-c-101-1-slko1031-170673-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: रक्तदान कर 19 लोग बने महादानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: रक्तदान कर 19 लोग बने महादानी
Sun, 25 Oct 2026 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 25 Oct 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में अमर उजाला के लगे शिविर में 45वीं बार रक्तदान करते राम प्रकाश मौर्य। सं
रायबरेली। जिला अस्पताल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को रक्तदान शिविर लगा। इस दौरान हर कोई पहले रक्तदान करने के लिए आतुर दिखा।
शिविर सुबह 10 बजे शुरू हुआ। इसमें 19 लोगों ने रक्तदान किया। डीह के वीरगंज बाजार निवासी दवा व्यवसायी रामप्रकाश मौर्य ने 45वीं बार रक्तदान किया। कहा कि रक्तदान करने में उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती है। रक्तदान करने वाले महादानियों को ‘अमर उजाला फाउंडेशन’ की तरफ से प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। सीएमएस डाॅ. पुष्पेंद्र कुमार ने कहा कि सभी स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान अवश्य करना चाहिए।
समाजसेवी एवं व्यापारी नेता राकेश गुप्ता ने कहा कि हर किसी को रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। शिविर में जिला अस्पताल के स्टाफ डॉ. दीपेंद्र सिंह, डॉ.श्वेता सिंह, राजेंद्र, संजय कुमार, सुनील कुमार, शालिनी का सहयोग रहा।