{"_id":"69ed1373e63b98bf46076adc","slug":"19-patients-admitted-with-fever-vomiting-and-diarrhea-including-10-children-raebareli-news-c-101-1-slko1033-156287-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raebareli News: 10 बच्चों समेत बुखार व उल्टी दस्त के 19 रोगी भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raebareli News: 10 बच्चों समेत बुखार व उल्टी दस्त के 19 रोगी भर्ती
Sun, 26 Apr 2026 12:48 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। आसमान से आग बरसने और मौसम खराब होने के कारण लोग बीमारियों के चपेट में आ रहे हैं। शनिवार को बुखार और उल्टी दस्त की चपेट में आने के बाद 10 बच्चों समेत 19 मरीजों को भर्ती कराया गया।
जिले के अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। ओपीडी में भी भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज बुखार, उल्टी-दस्त और पेट दर्द के आए। ओपीडी में परचा व दवा काउंटर के साथ ही पैथोलॉजी में भी भीड़ रही। ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा।
शनिवार को बुखार व उल्टी-दस्त के चपेट में आने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे शिवम (8), अर्पित (9), नैना (2), विधि (6), उमंग (8), अयांश (2), अर्पिता (4), सरिता (8), कृष्णा (8), कार्तिक (8), रिया (13), श्रीराम (55), रामबहादुर (73), महराना (80), खुर्शीदा (74), निशा (30), रीना (50), मनीषा (30) आदि मरीजों को भर्ती करके इलाज शुरू किया। खराब मौसम में बच्चे सबसे ज्यादा चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
धूप में जरूरत होने पर ही निकलें
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. रुद्रांश मिश्रा का कहना है कि मौसम पूरी तरह से बदल गया है। ऐसे में एहतियात बरतने की जरूरत है। जरूरत पड़ने पर ही धूप में निकले। अधिक से अधिक तरल पदार्थ का सेवन करें। बासी भोजन के प्रयोग से बचें। दिक्कत होने पर अस्पताल आकर मरीज का इलाज शुरू कराएं।