फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   186 patients healthy, 148 infected including 44 workers of Birla Factory

186 मरीज स्वस्थ, बिरला फैक्टरी के 44 कर्मियों समेत 148 संक्रमित

Sat, 22 Jan 2022 09:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 09:24 PM IST
विज्ञापन
186 patients healthy, 148 infected including 44 workers of Birla Factory
रायबरेली। बिरला सीमेंट फैक्ट्री के 44 कर्मचारियों समेत शनिवार को 148 लोग कोरोना संक्रमित मिले। वहीं पहले से संक्रमित 186 मरीजों ने कोरोना को मात दी।
विज्ञापन

मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज कर दिया गया है। एक सप्ताह में एक ओर जहां 933 नए मरीज मिले, वहीं 756 मरीज स्वस्थ भी हो गए।
शनिवार को मिले नए मरीजों को होम आइसोलेट करके घरों में दवा की किट पहुंचाई गई। जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 850 हो गई है।
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी डीएस अस्थाना ने बताया कि बिरला सीमेंट फैक्टरी के 44 लोगों की कोरोना की जांच की गई। सभी कर्मचारी कोरोना संक्रमित मिले हैं।
कर्मचारियों को उनके घरों में होम आइसोलेट कराकर दवा की किट उपलब्ध कराई गई है। शनिवार को जिले में 148 नए मरीज मिले हैं। सभी को दवा की किट दी गई है।
पहले से कोरोना संक्रमित 186 मरीज शनिवार को स्वस्थ हो गए। मरीजों को होम आइसोलेशन से डिस्चार्ज किया गया है। एक सप्ताह में 993 नए मरीज मिले तो 756 मरीजों ने कोरोना को हराया। 850 एक्टिव मरीज हो गए हैं।
विज्ञापन

बढ़ रहा कोरोना, लोग बचकर रहें
जिला स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अंजली सिंह का कहना है कि जिले में कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन लोग एहतियात नहीं बरत रहे हैं।
घर से बाहर जाएं तो मास्क जरूर लगाएं। मास्क लगाने से 80 प्रतिशत तक स्वयं को कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं। भीड़भाड़ में आने से बचें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। कोरोना का लक्षण दिखे तो जाएं जरूर कराएं। इससे खुद के साथ ही घर के लोगों को भी कोरोना के संक्रमण से बचा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 186 कोरोना संक्रमित स्वस्थ हो गए। 148 मिले नए मरीजों को होम आइसोलेट कराकर दवा की किट मुहैया कराई गई है। 850 एक्टिव केस हैं। कंट्रोल रूम से मरीजों के सेहत पर नजर रखी जा रही है।
डॉ. वीरेंद्र सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed