फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   शहीद स्थल पर लगेगी अभयदाता की मूर्ति

शहीद स्थल पर लगेगी अभयदाता की मूर्ति

Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
Updated Sat, 18 Aug 2018 01:48 AM IST
विज्ञापन
शहीद स्थल पर लगेगी अभयदाता की मूर्ति
रायबरेली। सई के किनारे शहर के शहीद स्थल पर हनुमान जी की मूर्ति लगवाने के साथ ही श्रद्धा व आस्था के केंद्रों को पर्यटन स्थल बनवाने के लिए जिले के माननीय आगे गए हैं। एमएलसी समेत चार विधायकों ने शासन स्तर पर अलग-अलग पत्र देकर ऐतिहासिक व धार्मिक स्थानों के निर्माण, सौंदर्यीकरण के साथ ही पर्यटन स्थल बनवाने का अनुरोध किया है। मामले में महानिदेशक पर्यटन ने मामले में डीएम से रिपोर्ट मांगी है। इस बारे में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कार्यों के संबंध में पूरा ब्योरा मांगा गया है।
विज्ञापन


सदर कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने शासन स्तर पर पत्र देकर अनुरोध किया है कि शहर के शहीद स्थल पर अभयदाता की मूर्ति लगवायी जाए। एमएलसी दिनेश सिंह ने जिले के सभी श्रद्धा व आस्था के केंद्रों को पर्यटन स्थल बनवाने का अनुरोध किया है। सरेनी भाजपा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने एतिहासिक व धार्मिक स्थलों के निर्माण और सौंदर्यीकरण का अनुरोध किया है।
विज्ञापन


सलोन से भाजपा विधायक दल बहादुर कोरी ने भी शासन को पत्र दिया है। उन्होंने विसाखा के प्राचीन मंदिर के जीर्णोधार का अनुरोध किया है। माननीय के अनुरोध पर महानिदेशक पर्यटन अवनीश कुमार ने डीएम को पत्र भेजकर रिपोर्ट मांगी है। डीएम के निर्देश पर सीडीओ ने क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी ने संबंधित कार्यों के संबंध में ब्यौरा मांगा है, जिससे माननीयों की मांगों को पूरा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य विकास अधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि महानिदेशक पर्यटन का पत्र आया है। मामले में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी से कार्यों के संबंध में पूरा ब्योरा मांगा गया है। इन कार्यों को कराने में आने वाले खर्च आदि के बारे में जानकारी मांगी गई है। जल्द ही रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed