फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   खनन रोकने पर भाजपा विधायक ने महिला चौकी इंचार्ज को धमकाया

खनन रोकने पर भाजपा विधायक ने महिला चौकी इंचार्ज को धमकाया

Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
Updated Sun, 15 Apr 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
खनन रोकने पर भाजपा विधायक ने महिला चौकी इंचार्ज को धमकाया
खनन रोकने पर भाजपा विधायक ने महिला चौकी इंचार्ज को धमकाया
विज्ञापन



रायबरेली। मिट्टी खनन रोकने पर सलोन विधायक दल बहादुर कोरी की ओर से महिला चौकी इंचार्ज को धमकाने का ऑडियो वायरल होने से हड़कंप मच गया।


वायरल ऑडियो में विधायक ने मुख्यमंत्री तक शिकायत करने की बात कही। उधर, एसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीओ सलोन को मामले की जांच सौंपी है।


यह पहला मौका नहीं है, जब विधायक ने ऐसा किया हो। इसके पहले विधायक एक अन्य दरोगा को भी धमका चुके हैं।
सलोन के सूची चौकी क्षेत्र में तीन दिन पहले मिट्टी खनन किया जा रहा था।


शिकायत मिलने पर एसडीएम ने सूची चौकी इंचार्ज उमा अग्रवाल को मौके पर भेजा। चौकी इंचार्ज ने पहुंचकर मिट्टी खनन रोकने के लिए कहा।


इसी बीच क्षेत्रीय विधायक दल बहादुर कोरी चौकी इंचार्ज को फोन कर धमकाने लगे। चौकी इंचार्ज व विधायक के बीच हुई बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ तो हड़कंप मच गया।


वायरल हुए ऑॅडियो में विधायक ने जहां सूची इंचार्ज को मिट्टी खनन रोकने पर धमकाया, वहीं कहा कि सरकार के कार्य में रोड़ा मत बनो।


चौकी इंचार्ज लगातार नियमों के तहत ही कार्रवाई करने की दुहाई देतीं रहीं लेकिन विधायक ने खूब खरी खोटी सुनाई। वायरल ऑडियो में चौकी इंचार्ज ने जवाब दिया कि सरकार ने 10 ट्रॉली मिट्टी खनन की बात कही, जबकि यहां पर 30 ट्रॉली मिट्टी खोदी जा चुकी है।
विज्ञापन



20 ट्रॉली मिट्टी खोदने की बात अभी कही जा रही है। बातचीत में विधायक चौकी इंचार्ज को धमकाते रहे। कुछ माह पहले विधायक ने सलोन कोतवाली में तैनात दरोगा नारायण कुशवाहा के साथ भी ऐसा बर्ताव किया था, जिस पर मामला तूल पकड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed