{"_id":"59ff59894f1c1bd9538bb2c4","slug":"181509906825-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिसूचना के बाद बीएसए ने जारी किए दो टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिसूचना के बाद बीएसए ने जारी किए दो टेंडर
Updated Mon, 06 Nov 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिसूचना के बाद बीएसए ने जारी किए दो टेंडर
रायबरेली। नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद प्रदेश स्तर पर स्वेटर की टेंडर प्रक्रिया पर नोटिस दिया गया है, लेकिन जिले में भी बीएसए ने चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद दो कार्यों के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी है। एक टेंडर 6 नवंबर को और दूसरा टेंडर 8 नवंबर को खोलने की तारीख तय की गई है। जिले में निकाय चुनाव के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद बीएसए संजय कुमार शुक्ला ने 30 अक्तूबर को सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन प्रगतिपत्र (रिजल्ट) कार्ड के लिए ऑनलाइन टेंडर की प्रक्रिया शुरू करा दी। 7 नवंबर तक टेंडर डालने के बाद 8 नवंबर को टेंडर खोलने की तारीख तय की गई है। इसके अलावा जनपहल हस्त पुस्तिका एवं जनपहल प्रशिक्षण माड्यूल के लिए भी 27 अक्तूबर को टेंडर निकाल दिया। 4 नवंबर तक टेंडर ऑनलाइन करने की तारीख तय की गई। 6 नवंबर को टेंडर खोलने की तिथि है। बीएसए का कहना है कि उच्च अधिकारियों से मार्गदर्शन लेकर टेंडर प्रक्रिया को पूरा कराया जाएगा।