{"_id":"595699824f1c1b414d8b4c1b","slug":"181498847618-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश, गर्मी से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश, गर्मी से राहत
Updated Sat, 01 Jul 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से देहात तक पड़ीं फुहारें
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। जिले में शुक्रवार को शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। बारिश से उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली। लोगों ने भीगकर बारिश का लुत्फ उठाया। यही नहीं हल्की बारिश में खीरों ब्लॉक परिसर में जलभराव हो गया। इससे ब्लॉक कर्मियों में अफरातफरी मची रही। किसी तरह पानी बाहर निकाला गया।
शुक्रवार को सुबह से ही उमस भरी गर्मी से लोग परेशान थे। दोपहर बाद अचानक मौसम का मिजाज बदला। आसमान में काले बादल छा गए। देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट हल्की बारिश हुई। बारिश से मौसम सुहावना हो गया। साथ ही लोगों को गर्मी से राहत भी मिली। इसके अलावा राही, महराजगंज, सलोन, डीह समेत अन्य क्षेत्रों में भी बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली।
खीरों प्रतिनिधि प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र में शुक्रवार को हल्की बारिश हुई। हल्की बारिश में ही खीरों ब्लॉक परिसर जलमग्न हो गया। यहां तक कि पानी प्रमुख कक्ष और कंप्यूटर कक्ष के अंदर तक पहुंच गया। इससे विभागीय कार्य ठप हो गए। खंड विकास अधिकारी अमर सिंह ने बताया कि, पानी के निकासी की नाली में कचरा भरने के कारण नाली से पानी बाहर जाना बंद हो गया। नालियों की सफाई कराकर पानी के निकास की व्यवस्था की जा रही है।