फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   ईद से पहले भरे जाएं रोड के गड्ढे, सीवर के टूटे ढक्कन हों ठीक

ईद से पहले भरे जाएं रोड के गड्ढे, सीवर के टूटे ढक्कन हों ठीक

Sun, 25 Jun 2017 03:35 AM IST
Updated Sun, 25 Jun 2017 03:35 AM IST
विज्ञापन
ईद से पहले भरे जाएं रोड के गड्ढे, सीवर के टूटे ढक्कन हों ठीक
ईद से पहले भरे जाएं रोड के गड्ढे, सीवर के टूटे ढक्कन हों ठीक
विज्ञापन

- बचत भवन में अधिकारियों, व्यापारियों के साथ की बैठक
अमर उजाला ब्यूरो
रायबरेली। ईद के त्योहार भाईचारे एवं सौहार्र्दपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शनिवार को सेंट्रल पीस कमेटी की बैठक बचत भवन सभागार में हुई। बैठक में जिला मुख्यालय के साथ अधिकारियों, व्यापारियों, नगर पालिका, नगर पंचायत, पुलिस विभाग के लोग शामिल रहे। सभी ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई। सीडीओ देवेंद्र पांडेय ने अधिकारियों को ईद के पहले रोड के गड्ढे ठीक कराने और सीवर के टूटे ढक्कन सही कराने के निर्देश दिए।
बैठक में व्यापारी नेता बसंत सिंह बग्गा, अतुल गुप्ता, पंकज मुरारका, आशीष द्विवेदी, अख्तर अंसारी एवं कर्मचारी नेता सूर्यकांत मिश्र ने साफ-सफाई, रोडों पर गड्ढे होने, सीवर के टूटे ढक्कन, गंदगी, नालों की सफाई न होने की शिकायत की और की समस्याएं उठाई। इस पर सीडीओ ने पालिका के अधिकारियों को फटकार लगाई। सीडीओ ने कहा कि सभी कार्य ईद से पहले पूर्ण कराएं। उन्होंने नगर पालिका सदर को कड़े निर्देश दिए कि दिन और रात्रि पाली में सफाई कराई जाए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में जहां-जहां बिजली से संबंधित शिकायतें हैं, उनको तत्काल ठीक कराया जाए। नगर पंचायत सलोन में सफाई, बंदरों का आतंक एवं आवारा पशुओं की समस्या रखी, जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि सारी समस्याओं का निदान तत्काल करें। सीडीओ ने लोगों से कहा कि आप लोग रायबरेली की गंगा जमुनी संस्कृति बचाए रखने के लिए आगे बढ़े। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि यह त्योहार आपसी भाईचारे का है। हम सबको उसी तरह मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूरे जनपद में पुलिस बल तैनात रहेगा और आप सभी पुलिस बल का सहयोग करें, ताकि किसी भी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न होने पाए। पुलिस क ी तैनाती के साथ अफसर चौकन्ना रहेंगे। इस मौके पर एडीएम प्रशासन तिलकधारी, एएसपी शशिशेखर सिंह, समस्त सीओ, थानेदार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed