फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   18 doctors recruited, services will improve

Raebareli News: 18 डॉक्टरों की भर्ती, बेहतर होंगी सेवाएं

Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, रायबरेली Updated Fri, 27 Jun 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
18 doctors recruited, services will improve
रायबरेली। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से संचालित कार्यक्रमों में तेजी लाने के लिए शुरू हुई डॉक्टरों की भर्ती प्रक्रिया पूरी हो गई। 18 डॉक्टरों का रिजल्ट घोषित किया गया है। सभी ने जॉइन भी कर लिया है। इसमें चार चिकित्सक जिला महिला अस्पताल को मिले हैं। इसके अलावा जिला पुरुष अस्पताल के दंत रोग विभाग को भी एक चिकित्सक मिला है। डॉक्टरों की कमी दूर होने के बाद मरीजों को राहत मिलने वाली है।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. नवीनचंद्रा ने बताया कि शासन से रिक्त पदों पर डॉक्टरों की भर्ती वॉक इन इंटरव्यू से करने के निर्देश दिए थे। चाइल्ड हेल्थ, एनसीडी, शहरी आरोग्य मंदिरों और शहरी पीएचसी सहित अन्य कार्यक्रमों के लिए भर्ती प्रक्रिया पूरी कराई गई है। दंत रोग विभाग में एक चिकित्सक की भर्ती करके उसे जिला पुरुष अस्पताल में तैनात किया गया है। जिला महिला अस्पताल को चाइल्ड हेल्थ के लिए चार चिकित्सक उपलब्ध कराए गए हैं। उन्होंने बताया कि 18 डॉक्टरों ने जॉइन कर लिया है। संबंधितों को काम शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed