{"_id":"5c86ab25bdec2214262c4a4e","slug":"171552329509-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर व डीसीएम में भिड़ंत, सात लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर व डीसीएम में भिड़ंत, सात लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीह (रायबरेली)। सलोन कोतवाली क्षेत्र में सूची गांव के पास रविवार की रात डीसीएम और ट्रैक्टर में भिड़ंत होने से दोनों वाहनों पर सवार सात लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
रायबरेली-प्रतापगढ़ हाईवे पर सूची गांव के पास देर रात डीसीएम और ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
वहीं, डीसीएम चालक संजय निवासी नगला जिला मैनपुरी व खलासी करन निवासी फिरोजाबाद और ट्रैक्टर पर सवार हरीराम निवासी दरसवां, बाबूलाल निवासी खौसनहा, राजू, विजय, शिवचरन निवासी पूरे पांडेय घायल हो गए। सूचना सूची चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। सूची इंचार्ज बृजपाल सिंह ने बताया कि वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।