{"_id":"5b391ae44f1c1bf76e8bb0f5","slug":"171530469092-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलोन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पांच साथियों पर लगा गैंगेस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सलोन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख और उनके पांच साथियों पर लगा गैंगेस्टर
Updated Sun, 01 Jul 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलोन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख व पांच साथियों पर गैंगस्टर
रायबरेली। सलोन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख आजाद सिंह और उनके पांच साथियों पर गैंगस्टर लगा दिया गया है। क्षेत्र में भय, आतंक फैलाने पर यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस की मानें तो आजाद सिंह मौजूदा समय में जेल में बंद हैं, जबकि उनके अन्य साथी फरार चल रहे हैं। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।
आजाद सिंह के खिलाफ करीब दो दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। इन पर कोर्ट में चल रहे मुकदमों में गवाहों को धमकाने का भी आरोप है।
सलोन कोतवाल सुधीरचंद्र पांडेय ने बताया कि सलोन के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं नायन गांव निवासी आजाद सिंह और उनके गैंग के सदस्य अनुज सिंह, मलखान सिंह, अशोक सिंह, ननके सिंह, जय सिंह के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की गई है। इसमें आजाद सिंह जेल में बंद चल रहे हैं।
विज्ञापन
पूर्व ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ हत्या, मारपीट, जानलेवा हमले समेत कुल 38 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आजाद सिंह थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
आजाद सिंह और उनके गैंग के सदस्यों की ओर से क्षेत्र की जनता में आतंक और दहशत फैलाने के चलते यह कार्रवाई की गई है। कोतवाल ने बताया कि आजाद सिंह के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। जल्द कार्रवाई होगी।