फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   किसानों ने राहुल गांधी के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

किसानों ने राहुल गांधी के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे

Wed, 13 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Wed, 13 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
किसानों ने राहुल गांधी के खिलाफ लगाए मुर्दाबाद के नारे
किसानों ने राहुल गांधी के खिलाफ लगाए नारे
विज्ञापन

फुरसतगंज (रायबरेली)। अमेठी जिले की नगर पालिका जायस में मंगलवार शाम बहादुरपुर स्थित राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के खिलाफ एक बार फिर किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। किसानों ने वहाबगंज बाजार से रैली निकालकर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान जमीन पर स्कूल खोला जाए या फिर किसानों की जमीन को वापस किया जाए, की मांग उठाई।

किसानों का आरोप है कि वर्ष 1982 में किसानों की 4 बीघा 2 बिस्वा जमीन बालकों के इंटर कॉलेज के लिए सुरक्षित की गई थी। इसमें अनिल कुमार जैन के पिता शीतला प्रसाद की भूमि भी शामिल थी। आरोप है कि अभिलेखों में छल-कपट करके इंटर कॉलेज के स्थान पर बिना किसी सक्षम न्यायालय के आदेश के वोकेशनल ट्रेनिंग सेंटर अंकित करवाकर महिला प्रशिक्षण केंद्र के नाम पर अवैध कब्जा कर लिया गया। वर्तमान समय में इस भूमि पर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट का कब्जा है। बहादुरपुर-जायस के जिन गरीब किसानों ने स्वेच्छा से अपनी जमीन छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखकर बालकों के लिए इंटर कॉलेज निर्माण के लिए सहमति प्रदान की थी, लेकिन अब तक स्कूल नहीं बना है। किसानों का आरोप है कि उन्होंने सांसद राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखी थी कि इस भूमि से राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के अवैध कब्जे को हटवाएं, लेकिन अब तक कब्जे को नहीं हटवाया गया। प्रदर्शन में अनिल कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह, अजय अग्रवाल, राम भवन, देवनारायणद्व रामा देवी, रामदुलारी, लक्ष्मी सहित काफी किसान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed