फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   सोनिया के गढ़ में गरजे यूपी सरकार के दो मंत्री

सोनिया के गढ़ में गरजे यूपी सरकार के दो मंत्री

Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
Updated Wed, 22 Nov 2017 01:18 AM IST
विज्ञापन
सोनिया के गढ़ में गरजे यूपी सरकार के दो मंत्री
जनता से किए वादे हो रहे पूरे : मौर्य
विज्ञापन

रायबरेली। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने मंगलवार रात फिरोज गांधी कॉलोनी स्थित मैदान में सभा को संबोधित करते हुए कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जो वादे जनता से किए गए थे, वे पूरे किए जा रहे हैं। इसमें किसानों का कर्ज माफी समेत अन्य कार्य हैं, जिन्हें पूरा किया गया है। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारें हैं। यहां की जनता भाजपा प्रत्याशी सोनिया रस्तोगी को चुनाव जिताए। ऐसा होने पर यहां का विकास और तेजी के साथ होगा।

उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी की वजह से देश का मान सम्मान विदेशोें तक में बढ़ा है। चुनाव में लोग भाजपा का साथ दें, ताकि शहर का विकास तेजी से हो सके। राज्यमंत्री सुरेश पासी ने कहा कि पिछली सरकारों ने विकास के नाम पर जनता के साथ मजाक किया है। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हैं। हर तबके को योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस छिपकली है, जो रात में भ्रष्टाचार करती और दिन में महापुरुषों के पीछे जाकर छिप जाती है। कहा कि अखिलेश यादव झूठ बोलने में चैंपियन हैं। इसलिए सपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया था। पर जनता ने उन्हें नकार दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दिलीप यादव, विजय रस्तोगी, पंकज मुरारका, पुष्पेंद्र सिंह, अतुल सिंह, आरबी सिंह, अनीता श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed