{"_id":"5bb7b5a1867a55352d5643b5","slug":"161538766241-raebareli-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेंगू के सात नए रोगी मिलने से हड़कंप, मरीजों के घर पहुंची रिस्पांस टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डेंगू के सात नए रोगी मिलने से हड़कंप, मरीजों के घर पहुंची रिस्पांस टीमें
Updated Sat, 06 Oct 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
रायबरेली। जिले में डेंगू के सात नए रोगी मिले हैं। इससे हड़कंप मच गया है। इन मरीजों में से कुछ को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कुछ डेंगू की पुष्टि होने के बाद इलाज कराने के लिए लखनऊ चले गए हैं। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की रिस्पांस टीमों ने रोगियों के घरों में पहुंचकर परिवार के अन्य सदस्यों की सेहत जांची। ब्लड के सैंपल जांच के लिए भेजने के साथ ही एहतियातन दवाएं दीं हैं।
जिले में डेंगू का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में आई ब्लड की जांच में डेंगू के सात और रोगी मिले हैं।
इसके बाद इस साल जिले में डेंगू के रोगियों की संख्या बढ़कर 36 हो गई है। पिछले एक महीने के अंदर जिला अस्पताल में हुई जांच में डेंगू के 29 रोगी मिले हैं।
शेष मरीजों में डेंगू की पुष्टि लखनऊ में हुई जांच में हुई है। जिला अस्पताल की जांच में कल्लू पुरवा निवासी सुभाष सिंह, डीह निवासी राघवेंद्र सिंह, बजरंग नगर निवासी आदर्श पटेल, निराला नगर निवासी सारिका, रश्मी मिश्रा, प्रकाश नगर निवासी सुधीर प्रकाश, सोनिया नगर निवासी ऋषि देव में डेंगू पॉजिटिव पाया गया है।
विज्ञापन
डेंगू के नए रोगी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉ. ऋषि बागची के नेतृत्व में रैपिड रिस्पांस टीमों ने सोनिया नगर, बजरंग नगर, प्रकाश नगर, कल्लू का पुरवा आदि स्थानों पर पहुंचकर मरीजों के घर के लोगों की सेहत को जांचा। आसपास के लोगों की भी जांच की। ब्लड सैंपल लेकर जांच के लिए भेजें हैं।