फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Raebareli News ›   बदमाशों का एक घर पर धावा, दंपती को पीटकर लूटी नकदी

बदमाशों का एक घर पर धावा, दंपती को पीटकर लूटी नकदी

Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
बदमाशों का एक घर पर धावा, दंपती को पीटकर लूटी नकदी
बदमाशों का धावा, दंपती को पीटकर लूटी नकदी
विज्ञापन



जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के पूरे लोधन मजरे रामगढ़ टिकरिया गांव में शुक्रवार रात बदमाशों ने एक घर पर धावा बोल दंपती को पीटकर आठ हजार रुपये लूट ले गए।


यही नहीं बदमाशों ने दंपती के घर के बाहर बंधी दस बकरियां भी पार कर दी। घायल दंपती का सीएचसी में इलाज कराया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।


पूरे लोधन मजरे रामगढ़ टिकरिया निवासी श्रीनाथ रात में घर में सो रहा था। इसी दौरान बदमाशों ने घर पर धावा बोल दिया। बदमाशोें ने लूटपाट करना शुरू किया तो श्रीनाथ ने इसका विरोध किया।
विज्ञापन



इस पर बदमाशों ने श्रीनाथ के सिर पर डंडे से प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पत्नी फूलकली ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसकी भी पिटाई की।


इसके बाद बदमाश झोले में रखे आठ हजार रुपये लूट ले गए। जाते समय बदमाशों ने घर के बाहर बंधी 10 बकरियां भी खोल लीं।


शोरगुल पर आसपास के लोग जब तक पहुंचते बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। एसओ बृजमोहन सिंह ने बताया कि घायल श्रीनाथ के बेटे रतिपाल की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। बदमाशों की धरपकड़ के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed